हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही निजी संस्थाओं का आह्वानन किया कि वे गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ गरीब वर्ग के छात्रों को भी शिक्षा के समान अवसर मुहैया करवाएं। श्री आर्य आज राजभवन में निजी क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं व सरकारी सहायता प्राप्त संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं को चाहिए कि वे सरकार के नियमों का पालन करते हुए अपनी संस्थाओं में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को दाखिला दें ताकि प्रतिभावान बच्चों को शिक्षा का समान अवसर मिलें। धन के अभाव में कई बच्चे अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते। इसलिए सरकार के साथ-साथ शिक्षण संस्थाओं की भी जिम्मेवारी बन जाती है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा न छोड़।


Download Android App
Download iOS App



