राजस्थान के भीलवाड़ जिले के करेड़ थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिपाही सुरमा (28) ने आज थाना परिसर में ही स्थित अपने क्वार्टर में फांसी के फंदे से झूलती मिली। सूरमा सीकर जिले के पुजारी का वास गांव की रहने वाली थी।
सुरमा सुबह जब ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो पुलिसकर्मी थाना परिसर में ही स्थित उसके क्वार्टर पर पहुंचे तथा उसे आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सूचित किया। उसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला तो वह पंखे से झूलती मिली। पुलिस ने एफएसएल टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया। अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।


Download Android App
Download iOS App



