आरएसएस हरियाणा में चला रही सरकार : प्रदीप कासनी

Summary :

प्रदीप कासनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि उनकी इच्छा, अनिच्छा पर नहीं, पार्टी संगठन पर है कि वह क्या फैसला करता है।

रोहतक : पूर्व आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी ने कहा कि प्रदेश में एक तरह से आरएसएस ही सरकार चला रही है और हर फैसले के पीछे संघ का ही हाथ है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद राजकुमार सैनी भी भाईचारा तोडने वाली राजनीति के पीछे आरएसएस का ही हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आम नागरिक के खिलाफ भी बडी साजिश रच रही है।

शुक्रवार को पूर्व आईएएस अधिकारी रोहतक पहुंचे और लोकसभा चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी को लेकर कार्यकत्र्ताओं के साथ मंथन किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट 15 जुलाई को कांग्रेस आलाकमान को सौंपेगे। प्रदीप कासनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि उनकी इच्छा, अनिच्छा पर नहीं, पार्टी संगठन पर है कि वह क्या फैसला करता है।

(मनमोहन कथूरिया)

Desk Team