हरियाणा के रोहतक जिले में 31 वर्षीय एक महिला और उसकी दो बेटियों को उनके घर में मृत पाया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक ऐसा संदेह है कि रिम्पी और उसकी आठ और छह साल की दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या की गई है।
पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में महिला के पति देवेंद्र से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक देवेंद्र तीन साल पहले ही गोहाना से रोहतक स्थानांतरित हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



