ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद भारत में वापसी की हैं। प्रियंका ने भले ही अपने करियर की शुरुआत्त बॉलीवुड से की थी। लेकिन अब प्रियंका हॉलीवुड की फ़िल्में ज्यादा करती हैं। और विदेश में ही अपने पति के साथ पूरी तरह से शिफ्ट हो चुकी हैं। वही इतने लम्बे वक़्त के बाद अपने एक हेयर केयर प्रोडक्ट एनोमली के प्रमोशन के लिए मुंबई आए थी। वही इस दौरान प्रियंका ने इतने टाइम बाद अपना मुंबई का एक्सपीरियंस शेयर किया जहां एक्ट्रेस ये बताते हुए भी दिख रही हैं की वो पहली बार मुंबई में आकर होटल में ठहरी थी।

दरअसल प्रियंका ने मुंबई की तारीफ करते हुए बताया की वह मुंबई ही है जिसने मेरी किस्मत बदल दी और वो सब दिया जो आज उनके पास है। उन्होंने कहा, “भोजन, लोग, मेरे दोस्त और परिवार सब कुछ मिला हैं मुझे। मैं पहली बार मुंबई के होटल में रह रही थी और मैंने कभी रूम सर्विस का ऑर्डर नहीं दिया। मुझे मुंबई की भावना, ऊर्जा की याद आती है, इस शहर ने मेरी जिंदगी बदल दी।

वही प्रियंका ने अपने पुरे मुंबई ट्रिप की एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिस वीडियो में वो काफी इमोशनल दिख रही हैं। वही एक्ट्रेस ने काफी इमोशनल कर देने वाला कैप्शन भी इसके साथ लिखा हैं। जहां प्रियंका ने ये लिखा हैं की आखिरकार मुंबई से रैप अप हो गया।

घर की बात ही अलग है! वास्तव में घर आने जैसा कुछ नहीं है।इन पिछले कुछ दिनों में, मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उससे मैं बहुत प्रभावित हुई हूं। वापस आने का इंतजार रहेगा। तब तक के लिए सबको अलविदा।

वही प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस के पास अभी बैक टू बैक कई अपकमिंग फ़िल्में हैं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा के पास रूसो ब्रदर्स की अमेज़ॅन सीरीज़ सिटाडेल भी है, जहां वह रिचर्ड मैडेन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



