पानीपत: जिला में कानून एव व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को हरियाणा पुलिस के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर अकील मोहम्मद पानीपत पहुंचे। जिला पुलिस विभाग के कान्फ्रेेस हाल मे जिला पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक मे 25 अगस्त को सीबीआई न्यायालय डेरा प्रमुख पर दिए जाने वाले निर्णय को ध्यान मे रखते हुए कानून एवं व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए । उन्होंने निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था हर हाल मे बरकरार रह, असमाजिक तत्व व अशांति फैलाने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करे।
सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, चौंंकी इंचार्ज को अपने-अपने एरिया मे 24 घंटे नजर बनाए रखने के आदेश दिए और कहा की गांव-कस्बों व शहर के गणमान्य लोगों के साथ संपर्क साधे। सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर नजर रखे । बैठक मे पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सुभाष यादव, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व जिला के सभी उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रबंधक व चौंकी इंचार्ज मौजूद रहे ।
(बिजेंद्र)


Download Android App
Download iOS App



