भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Summary :

टोहाना के विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गाड़ी शुक्रवार दोपहर 1 बजे के लगभग सड़क हादसे का शिकार हो गई। सुभाष बराला बाल-बाल बच गए।

फतेहाबाद : टोहाना के विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गाड़ी शुक्रवार दोपहर 1 बजे के लगभग सड़क हादसे का शिकार हो गई। हालाकि हादसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार बराला उकलाना के साहू से सनियाना किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

गांव साहू व सनियाना के बीच में रास्ते में गाडी़ के आगे अचानक एक मोटरसाइकिल सवार युवक आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टक्कराई। इस हादसे में बराला को मामूली चोटें आई है लेकिन गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई बाद में दूसरी गाड़ी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला गांव सनियाना पहुंचे।

भारत को विश्व का सिरमौर बनाने चाहते हैं मोदी : सुभाष बराला

– सुनील सचदेवा

Desk Team