हिसार : विधानसभा चुनाव 2019 में आज ढ़ाई किलो का हाथ लहराया। सनी देओल आज नारनौल में भाजपा का चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उनको देखकर मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस को लोगों को नियंत्रित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। सनी ने अपना हाथ हिलाकर अपने ढाई किलो के हाथ वाला डायलॉग याद कराया तो झूम उठे। सनी ने सभा में अपने मशहूर डायलॉग बोले।
सन्नी देओल के की झलक पाने को मंडी के शेड पर भी चढ़ गए। सन्नी देओल ने कहा कि ये ढाई किलो का हाथ आज में जोड़ने आया हूं। सन्नी देओल ने कहा की तारीख पर तारीख के बीच अबकी बार सिर्फ 21 तारीख याद रखना। सन्नी देओल ने भाषण में गदर फिल्म का अपना मशहूर डायलाॅग ‘हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है, जिंदाबाद था और रहेगा’ सुनाया तो लोगों का जोश चरम पर पहुंच गया।
फिल्म अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से सांसद सनी देओल भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए नारनौल हलके में पहुंचे। वह सबसे पहले गांव लोहारी राघो में पहुंचे। सभास्थल पर सुबह से ही लोग आने लगे थे और काफी संख्या में लोग बॉलीवुड अभिनेता को देखने पहुंचे। सनी देयाेल सभा में पहुंचे तो भीड़ बेकाबू हो गई। इसके बाद बड़ी मशक्कत से हालात पर काबू पाया गया।
अभिनेता को देखने को लेकर पूरे क्षेत्र के लोगों में भारी जोश बना हुआ था। सनी दिल्ली से हेलीकॉप्टर में लोहारी राघो आए। उनका हेलीकॉप्टर गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में उतारा गया और उसके बाद उनको एक निजी गाड़ी में रैली स्थल लोहारी अनाज मंडी तक लाया गया।


Download Android App
Download iOS App



