हरियाणा के भिवानी जिले के बामला द्वितीय गांव में एक किसान की कथित रंजिश के चलते मंगलवार की रात तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि किसान का शव पड़ोसी के खेत में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान सुरेंद्र (40) के रूप में की गयी है।
उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित 13 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



