विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि तत्कालीन राजनीति ऐसी नहीं होनी चाहिए कि देश की सीमाओं के लिए खतरा उत्पन्न हो या देश के व्यापक हितों को नुकसान पहुंचे।
यहां भारतीय प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को दिया गया अस्थायी प्रावधान ‘तत्कालीन राजनीति’’ के चलते 70 सालों से अधिक समय तक बना रहा।
उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्र हित को सर्वप्रथम रखना सबसे जरूरी है। तत्कालीन राजनीति ऐसी न हो कि देश के व्यापक हित को नुकसान पहुंचे। सभी नेताओं का सर्वप्रथम यही रूख होना चाहिए। लेकिन यह कहना भर आसान है। तत्कालीन राजनीति ऐसी नहीं होनी चाहिए कि हमारी सीमाओं के लिए खतरा उत्पन्न हो।’’
वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाये जाने के संबंध में जयशंकर ने सवाल किया कि एक अस्थायी प्रावधान के लंबे समय तक बने रहने के लिए तत्कालीन राजनीति के अलावा और क्या कारण था।
उन्होंने कहा, ‘‘ तथ्य यह है कि हमारे यहां चीजें इतनी अस्त-व्यस्त थीं …….. कि दुनिया ने उसका इस्तेमाल किया।
जयशंकर ने कहा कि इस मुद्दे पर जनमत तैयार करने की जरूरत है क्योंकि यह देश की राजनीति को प्रभावित करता है।


Download Android App
Download iOS App



