चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने आज कहा कि जिन ईंट भट्ठों पर मजदूरी कम दी जा रही है, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनत्तम मेहनताना दिलवाया जाएगा। इसके अलावा, गुरुग्राम में नगर निगम से विचार-विमर्श करके एक चौक का नामकरण महाराजा दक्ष प्रजापति के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे गांवों की सूची तैयार की जाएगी जिनमें प्रजापति समाज के लोग रहते हैं और उन गांवों की पंचायती जमीन में प्रजापति समाज का हिस्सा वे अवश्य करवा देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे गांवो में स्थानीय नेताओं के सहयोग से प्रजापति धर्मशाला का एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा और उन गांवों में धर्मशालाओं का निर्माण करवा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज के लोगों को समय के साथ अपने काम धंधे में परिवर्तन करना चाहिए और फ्रिज आने से लोगों ने घड़े का पानी पीना छोड़ दिया है जिससे प्रजापति समाज के व्यवसाय को धक्का लगा है। इसी प्रकार, प्रजापति समाज दीए बनाता था, जिनका प्रयोग आज कम हो गया है। ऐसे में जब समाज के सामने चुनौति आती है तो उसे अवसर में बदलना चाहिए। श्री धनखड़ ने कहा कि प्रजापति समाज के ही सुरेंद्र आर्य नामक व्यक्ति ने उन्हें एबीवीपी का सदस्य बनाया था जिसके कारण आज वे मंत्री पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीति में लाने का श्रेय प्रजापति समाज को जाता है। साथ ही श्री धनखड़ ने उन्होंने कहा कि आज घड़ों, दीयों, गमलों आदि का प्रयोग सजावट के तौर पर हो रहा है, इसलिए प्रजापति समाज की कार्यशालाएं लगवाई जानी चाहिए, जिसमें उन्होंने स्वयं भी आने की पेशकश की।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



