करनाल: जिला पुलिस ने मध्य प्रदेश से नशे की खेप लेकर आ रहे दो नशा तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.44 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद की है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के आदेशों और दिशा-निर्देशों अनुसार जिला पुलिस की क्राइम युनिट सीआईए-2 ने गुप्त सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से छापामारी की और दोनों तस्करों दीदार सिंह उर्फ दारा सिंह निवासी पक्का खेड़ा और हरमनदीप सिंह उर्फ जगदीप सिंह उर्फ दीपू निवासी बहादुरगंज थाना खजुरिया जिला रामपुरा यूपी हाल किरायेदार सुल्तानपुर थाना बलदेव नगर अंबाला शहर को काबू किया।
पुलिस ने जब आरोपीयों के कैंटर की तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में चुरापोस्त बरामद हुई । पुलिस टीम ने आरोपीयों को काबू कर उनके कब्जे से 1.44 क्विंटल चूरा पोस्ट बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना निसिंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट का सामान लेने के लिए चेन्नई गए थे। सामान लोढ़कर करके उन्हें यह सामान नोएडा व होशियारपुर में पहुंचाना था। चेन्नई से लौटते समय मध्यप्रदेश के जावरा जिला में एक ढाबा पर चाय-पानी पीने के लिए रूके।
आरोपी दीदार सिंह उर्फ दारा सिंह इस ढाबा पर पहले नौकरी कर चुका था। उसने दिंनाक 21 जून की रात को वहां से अपने कैंटर में 1.44 क्विंटल चुरापोस्त लोड की, जिसे उसने गांव पक्का खेड़ा में लेकर आना था और आरोपी काफी हद तक अपने मनसूबों में कामयाब भी हो गए थे, लेकिन एएसआई शैलेन्द्र कुमार व उनकी टीम ने आरोपीयों के मनसूबों पर पानी फेर दिया। निरीक्षक जसपाल ढिल्लों ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेशकर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा व आरोपियों की निशानदेही पर नशे की तस्करी करने वाली पाइपलाईन की जड़ तक पहुंचने का पूरा प्रयास किया जाएगा, ताकि इसकी जड़ को काटकर अपने युवा समाज को नशे की इस लत से बचाया जा सके।
– आशुतोष गौतम, महिन्द्र


Download Android App
Download iOS App



