इंसानियत पर कलंक है जुनैद की मौत: हुड्डा

Summary :

NULL

फरीदाबाद: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जुनैद की हत्या को इंसानियत पर कलंक करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था इस कद्र लचर हो चुकी है कि अपराधियों व असामाजिक तत्व बिना किसी डर के समाज के माहौल को बिगाडऩे में लगे हुए है इसलिए आज हम सभी को एकजुट होकर ऐसी ताकतों से मिलकर लडऩे की आवश्यकता है। श्री हुड्डा आज गांव खंदावली में 15 वर्षीय जुनैद की रेल में सफर के दौरान की गई हत्या के बाद शोक प्रकट करने के लिए उसके निवास पर पहुंचे, जहां श्री हुड्डा ने उसके परिवार को सांत्वना देते हुए हरियाणा सरकार से पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए इस घटना के दोषियों को बिना किसी दबाव के जल्द से जल्द गिरफ्तार करके पीडि़त परिवार को न्याय दिलवाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भाजपा सरकार का कोई नुमाइंदे पीडि़त परिवार की सुध तक लेने नहीं आया, जबकि होना यह चाहिए था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर स्वयं आकर पीडि़तों के आंसू पोछते हुए उन्हें ढांढस बंधाना चाहिए था। इस अवसर पर श्री हुड्डा के साथ मुख्य रुप से पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र एवं कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ङ्क्षसह ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन डागर , पूर्व मंत्री आफताब अहमद, राव नरेंद्र, विधायक करण दलाल, पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, प्रो. विरेंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला, प्रोफेसर रतिराम, तरुण तेवतिया, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, मनोज नागर, लक्ष्मण, योगेश ढींगडा, प्रेम सैनी सहित अनेकों कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

(राकेश देव)

Desk Team