फरीदाबाद : पर्वतीय कॉलोनी इलाके में चाचा चौक से एटीएम चोरों ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम को चोरी कर फरार हो गए। एटीएम चोरी की घटना से पुलिस विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है यह घटना शनिवार-रविवार रात की है। एटीएम चोरी की घटना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। आए दिन चोरी-लूट और गोली चलने की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है। एटीएम मशीन चोरी होने की सूचना मिलने पर पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी और सारन थाना पुलिस की टीम ने मौका मुआयना किया।
पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के प्रबंधकों को एटीएम चोरी होने की सूचना दे दी है। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि एटीएम में कितनी रकम थी। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस बारे में बैंक कर्मियों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि एटीएम में कितनी नगदी थी।
बीएसएफ जवान की सूझबूझ से दबोचे गए एटीएम ठग
(राकेश देव)


Download Android App
Download iOS App



