पलवल/होडल : भाजपा की विजय संकल्प रैली में मु यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि लोकसभा की दस की दस सीटों को जीतकर नया रिकार्ड बनाएगी। उन्होंने जेजेपी व आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने घर में मिलकर नही चल सकते वे बाहर क्या गठबंधन निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार जनता राष्ट्रवाद के नाम पर एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। डाक्टर भीमराव अंबेडकर जंयति पर आयोजित रैली में जब एक पूर्व विधायक दलित नेता को बोलने का मौका नही दिया तो वे स्टेज पर ही फूट-फूट कर रोने लगे। गांव औरगाबाद में आयोजित रैली में सरपंच हरदीप चौहान व अन्य सरपंचो ने सीएम का पगडी बांधकर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री खट्टर ने आप-जेजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर इन पार्टी के नेता आपके पास वोट मांगने आए तो उनके चुनाव चिन्ह उन्हें वास्तविक रुप में भेंट कर दें। वहीं मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के लोकसभा उम्मीदवार ललित नागर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के दामाद ने अपने चहेते दलाल के भाई को टिकट दे दी है क्या यही लोकसभा का पैमाना है, मुख्यमंत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि ललित नागर 9 विधानसभा क्षेत्र तो दूर अकेले तिगांव से भी जीत जाए तो वह उन्हें मान जाएंगे। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रैली में लोगो को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल के साशन काल में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए है।
उनके नाम पर जनता भाजपा को वोट देगी। उन्होनें कहा कि पहले प्रदेश में नौकरियों की बोली लगती थी लेकिन उन्होंने मैरिट के आधार पर नौकरियां दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश पूरे विश्व में महाशक्ति होकर उभरा है। आतंकवाद पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कठोर कदम उठाएं है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद देश के सैनिकों का स मान करते हुए 35 हजार करोड़ रूपए खर्च कर वन रैंक वन पेंशन स्कीम लागू की। देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेना को खुली छूट दी गई।
भाजपा सरकार ने आतंकवाद पर रोक लगाने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत देश विश्व में महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गो के हित में योजनाऐं बनाई है। गरीबों के जीवन में बदलाव हुआ है। आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवार के लोगों को मु त इलाज प्रदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। वर्ष 2022 तक गरीब परिवार के हर व्यक्ति के सिर पर छत देने का संकल्प भाजपा सरकार ने लिया है।
सरकार ने उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवार के हर घर में गैस सिलेंडर पहुंचाने का कार्य किया है। देश व प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन किया गया। हरियाणा प्रदेश में पारदर्शिता व योगयता के आधार पर नौकरी प्रदान की गई है। पलवल जिला में केएपी व केजीपी एक्सप्रेस वे का निर्माण किया गया है। पलवल के गांव दुधौला में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय खोलने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की।
पूर्व दलित विधायक बोलने न देने पर रो पड़े
इस मौके पर जब पूर्व विधायक और दलित नेता को बोलने का मौका नही दिया तो वे स्टेज पर ही फूट-फूट कर रोने लगे। जो पूरी रैली में चर्चा का विषय बन गया। जब मुख्यमंत्री खट्टर से पूर्व विधायक व दलित नेता राम रतन के स्टेज पर रोने की बात कहा कि उन्हें बोलने का मौका नही दिया था। क्योंकि सांसद व उनके स्वंय बोलने के बाद कोई औचित्य नही होता। समय कम था इसलिए उन्हें नही बोलने दिया अब उन्होंने पूर्व विधायक को समझा दिया है।
– भगत सिह, बलराम बंसल


Download Android App
Download iOS App



