मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की गठबंधन सरकार रविवार को 100 दिन पूरे कर लेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सौ दिन की उपलब्धियां गिनाने के लिए विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक को चुना है। सवा तीन महीने में कोई काम नहीं होने का आरोप लगाते रहे पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को सीएम उनके गृह जिले में जवाब देंगे।
हुडडा सरकार के बारे में खुलकर बोल चुके है कि उसने अभी तक अपने चुनावी घोषणा पत्र के एक भी वायदे पर काम शुरू नहीं किया है । कहां गया इनका कांमनमिनीमम प्रोग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को रोहतक में प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। दिल्ली के चुनाव प्रचार में जुटे मनोहर लाल रविवार को सीधे रोहतक पहुंचेंगे। वहां दोपहर दो बजे पत्रकारों के सामने अपनी गठबंधन की सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही भविष्य का रोडमैप भी पेश करेंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं में 50 किमी के दायरे में परीक्षा केंद्र और ग्राम सभाओं को शराब बंदी का हक बड़ी उपलब्धि: दीपावली के दिन शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने तुरंत बाद हरियाणा पात्रता परीक्षा (एचटेट) के आवेदकों को 50 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बनाने का पहला तोहफा दिया था। इसके बाद पराली नहीं जलाने वाले किसानों को एक हजार रुपये प्रति एकड़ की आर्थिक मदद और गांवों में शराब ठेके खोलने-नहीं खोलने देने का अधिकार ग्राम सभाओं को देना बड़े फैसले रहे।


Download Android App
Download iOS App



