चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ, जिसमें सबसे पहले केन्द्रीय मंत्री श्री अनंत कुमार और राज्य की अन्य दिवंगत आत्माओं को श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, जो सदन के नेता भी हैं, ने पिछले सत्र के अंत से लेकर शीतकालीन सत्र के आरंभ तक की अवधि के दौरान मृत्यु को प्राप्त हुए देश के राजनेताओं, हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्यों, स्वतंत्रता सेनानियों, हरियाणा के शहीदों तथा हरियाणा विधानसभा सदस्यों के निकट सम्बंधियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सदन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की। विपक्ष के नेता श्री अभय चैटाला और कांग्रेस विधायक दल की नेता श्रीमती किरण चौधरी ने भी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी पार्टियों की ओर से शोक प्रस्ताव पढ़े।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री कंवर पाल ने भी शोक प्रस्ताव पढ़े और विधानसभा सदन में दी गई श्रद्धांजलि व शोक प्रस्तावों को शोक सतप्त परिवारों के पास पहुंचाने का आश्वासन दिया। सदन में केन्द्रीय मंत्री श्री अनंत कुमार, हरियाणा के भूतपूर्व मंत्री नारायण सिंह, भूतपूर्व राज्यमंत्री श्री सत्य नारायण लाठर, भूतपूर्व राज्यमंत्री पंडित शिव चरण लाल शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्य श्री मनी राम एवं नरेश मलिक को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अतिरिक्त, सदन ने पानीपत के स्वतंत्रता सेनानी श्री रामदित्तामल मदान को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



