पलवल: सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गदपुरी चौकी पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दो युवको को स्कूटी में अवैध रुप से गांजा ले जाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कूटी सहित एक किलो 950 ग्राम गांजे को बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी विजय कुमार के अनुसार उन्हे सूचना मिली की दो युवक स्कूटी में अवैध रुप से गांजे को लेकर गांव छपरौला की तरफ जाएंगे। यदि समय रहते नाकेबंदी की जाए तो काबू आ सकते है।
पुलिस ने सूचना मिलते ही टीम गठित कर छपरौला रोड़ पर नाकेबंदी की। इसी दौरान एक स्कूटी पर दो युवक आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर वापिस भागने लगे। लेकिन सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीम ने दोनो को काबू कर लिया। जिनकी स्कूटी से तलाशी के दौरान एक किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों युवको ने अपना नाम गांव छपरौला निवासी प्रताप व रामसिंह बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
– ओमप्रकाश गुप्ता


Download Android App
Download iOS App



