हरियाणा में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, तीन घायल

Summary :

हरियाणा में हिसार से लगभग 40 किलोमीटर दूर राजली गांव के निकट एक कार और ट्रैक्टर ट्रेलर की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

हरियाणा में हिसार से लगभग 40 किलोमीटर दूर राजली गांव के निकट एक कार और ट्रैक्टर ट्रेलर की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि शनिवार को कुछ युवकों का एक समूह लिपिक के पद के वास्ते एक परीक्षा में शामिल होने के लिए कार से जा रहा था कि इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में मारे गये युवकों की पहचान सुरेन्द्र (23) और कुलदीप (24) के रूप में हुई है। 

पाकिस्तान में एक-तिहाई से अधिक बच्चे टीकाकरण से है वंचित

ये दोनों हिसार जिले के खैरी गांव के निवासी हैं। घायलों को यहां नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर-ट्रेलर के अज्ञात चालक के खिलाफ बरवाला पुलिस थाने में लापरवाही से वाहन चलाने समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक कथित रूप से फरार हो गया था। 

Desk Team