रोहतक : शिवाजी कालोनी थाना के अंतर्गत सुनारिया चौक के नजदीक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को चार बदमाशो ने गोली मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले घायल को पीजीआई पहुंचाया।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर गांव सुनारिया के हो सकते है और पुलिस इसी आधार पर जांच पडताल कर रही है। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी पीजीआई पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को सुनारिया निवासी सुमित व विजय मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुनारिया चौक से बाल्टी फैक्टरी की तरफ जा रहे थे, जब वह फैक्टरी के नजदीक पहुंचे तो इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक आए और आते ही सुमित व विजय पर फायरिंग शुरू कर दी।
सुमित को चार गोली लगी, जबकि विजय को एक गोली लगी और वह दोनो लहुलुहान होकर वहीं गिर गए। गोली की आवाज सुनकर वहां पर सनसनी फैल गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरो की भीड एकत्रित हो गई और उन्होंने इसकी सूचना शिवाजी कालोनी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो को पीजीआई पहुंचाया।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



