अभय ने जो आरोप लगाए हैं उसके लिए कोर्ट जाएंगे : दुष्यंत

Summary :

जननायक जनता पार्टी प्रमुख एवं सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जींद उपचुनाव के बाद के परिणामों में जजपा चुनाव हार कर भी जनता का दिल जीती है।

फतेहाबाद : जननायक जनता पार्टी प्रमुख एवं सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जींद उपचुनाव के बाद के परिणामों में जजपा चुनाव हार कर भी जनता का दिल जीती है। प्रदेश में जजपा का लगातार बढ़ रहा जनाधार इस बात का प्रमाण है कि जनता जजपा को ही भाजपा का एकमात्र विकल्प मान चुकी है। वे भूना रोड स्थित रेस्ट हाउस में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व वे हुडा सेक्टर में पूर्व मंत्री स्व. लीला कृष्ण के बेटे भूपेन्द्र चौधरी के आवास व ताऊ देवीलाल मार्केट के व्यापारी अशोक मेहता के प्रतिष्ठान पर भी पहुंचे।

इस दौरान जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र लेगा, वरिष्ठ नेता कुलजीत कुलडिय़ा, पूर्व चेयरमैन आत्म प्रकाश बत्तरा, विद्या रत्ति, पूर्व चेयरमैन होशियार सिंह, राजेन्द्र बिल्ला, अरविन्द बैनीवाल, पंकज झांझड़ा, पूर्व जिप चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण नांगली, सरपंच जोगेन्द्र पूनिया, विजेन्द्र साहू, मास्टर बसंत लाल, युवा जिलाध्यक्ष अजय संधू, राकेश सिहाग, अनिल नहला, विकास मेहता, इनसो प्रधान जतिन खिलेरी, पूर्ण नारंग आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सांसद दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में इनेलो में विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जजपा में शामिल होने की घोषणा की। सांसद दुष्यंत चौटाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जजपा अभी संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा करने पर जोर दे रहा है। प्रदेश भर में युवाओं को अधिक से अधिक जोडऩे के लिए एक बूथ-दस यूथ मुहिम पर युवा टीमें लगातार काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इनेलो शीर्ष नेता अभय चौटाला ने जजपा संस्थापक अजय चौटाला पर जो आरोप लगाए हैं, इसको लेकर वे न्यायालय के जरीये अभय चौटाला से अपने आरोपों पर माफी मंगवाएंगे। उन्होंने कहा कि जजपा प्रत्याशी को जींद में दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल व उनकी पार्टी आप ने जो सहयोग किया, उसके वे भूल नहीं सकते, लेकिन उनसे गठबंधन का निर्णय पार्टी की केंद्रीय कमेटी ही करेगी।

– सुनील सचदेवा

Desk Team