कई गांवों के सरपंचों ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास से जुड़ी हरियाणा सरकार की ‘ई-निविदा’ नीति के खिलाफ पंचकूला में बुधवार को प्रदर्शन किया। पंचकूला-चंडीगढ़ सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे और बैरीकेड लगाये गये थे, क्योंकि ग्राम प्रधानों की अगुवाई करने वाले हरियाणा सरपंच एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास की ओर कूच करने की धमकी दी थी।
सोमवार को इस मुद्दे पर हरियाणा सरकार और ग्राम प्रधानों की बैठक में कोई समाधान नहीं निकल पाया था। हरियाणा के हाल के पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान यह दावा करते हुए ई-निविदा व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं कि यह व्यय करने के उनके अधिकारों पर पाबंदी लगा देगी।
विकास एवं पंचायत मंत्री देंवेंद्र सिंह बबली ने फिर कहा है कि ई-निविदा प्रणाली विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता लायेगी तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करेगी, लेकिन हरियाणा सरंपच एसोसिएशन ने कहा है कि एसोसिएशन इस नीति के विरुद्ध है। एसोसिएशन का दावा है कि नयी नीति विकास कार्यों में ‘अड़चनें’ पैदा करेगी। उसने यह धमकी भी दी है कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मांगेगी तो वह अपना प्रदर्शन जारी रखेगा। कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने सरपंचों का समर्थन किया है।


Download Android App
Download iOS App



