Bareilly: बरेली में एक बार फिर कुत्तों के झुंड ने किया मासूम पर हमला, बच्ची को उतारा मौत के घाट

Summary :

देश में आए दिन कुत्तों के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे है।आवारा कुत्तों के बढ़ रहे हमलों की वजह से अकसर लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

देश में आए दिन कुत्तों के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। आवारा कुत्तों के बढ़ रहे हमलों की वजह से अकसर लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।अब इसी तरह का एक मामला बरेली से सामने आया है। जहां मंगलवार को कुत्तों के झुंड ने एक दो साल की बच्ची को नोंच कर मौत के घाट उतार दिया।
Saharanpur news, सहारनपुर में आवारा कुत्ते नोंचते रहे... मासूम चिल्लाता  रहा, मौत - stray dogs killed innocent in saharanpur - Navbharat Times
आपको बता दें कि मजदूरी करके परिवार की गुजर करने वाले अवधेश गंगवार की दो वर्षीय बेटी परी को कुत्तों के झुंड ने खींच लिया। खींचकर झाड़ियों में ले गए। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। कुत्तों को भगाया लेकिन इतनी देर में कुत्तों ने उस मासूम बच्ची के शरीर पर कई जगह गहरे घाव बना दिए थे। परिवार के लोग तुरंत ही बच्ची को अस्पताल लेकर गए।लेकिन इतनी देर में ही बच्ची की सांसें थम गईं।  
Six-year-old boy mauled to death by over stray dogs in Bhopal - भोपाल: 6  साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला
इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग अपने एक रिश्तेदार के घर में बच्ची का शव लेकर पहुंचे। और वहीं रात में ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। आवारा कुत्तों के कमल की  यह कोई पहली घटना नहीं है। ऐसे पहले भी कई मामले सामने आ चुके है।  

Desk Team