वेदांता लिमिटेड ने रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम में 100 बिस्तरों वाले फील्ड अस्पताल के उद्घाटन की घोषणा की।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘देश के 10 शहरों में कोविड-19 मरीजों की देखभाल के लिये 1,000 गहन चिकित्सा बिस्तरों को तैयार करने के अपने वादे को पूरा करते हुये … हरियाणा के गुरुग्राम स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 100 बिस्तरों के फील्ड अस्पताल के उद्घाटन की घोषणा करते हैं।’’
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को इस चिकित्सा सुविधा का दौरा किया। यह अस्पताल अगले सप्ताह चालू हो जायेगा।
गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बनाये गये इस फील्ड अस्पताल में कोविड-19 मरीजों को समय पर जरूरी चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिये आधुनिक सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें 90 बिस्तरे आक्सीजन सुविधा के साथ और 10 बिस्तरे वेंटीलेटर समर्थन के साथ हैं।
वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, ‘‘कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश के लिये काफी गंभीर रही है … 100 बिस्तरों का यह फील्ड अस्पताल जिले के अस्पताल को जरूरी समर्थन उपलब्ध करायेगा।’’


Download Android App
Download iOS App



