गुरूग्राम : चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी हे। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए टीम इंडिया के कपतान विराट कोहली से भी संपर्क साधा जा रहा है। इसके अलावा युटयुवर्स का सहारा लिया जाएगा।
इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कुद युट्यूबर्स से संपर्क किया है और स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है। साथ ही जिले में 10 चुनिंदा पॉइंट पर हॉट एयर बैलून लगाए जाएंगे। शहर में एक बड़ा जागरूकता कार्यक्रम कर उसमें भारत निर्वाचन आयोग के उच्चाधिकारियों को बुलाए जाने के लिए समय मांगा जा रहा हे।
विधानसभा चुनाव में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी लोगों को जागरूक करते दिख सकते है7 इसके लिए फि लहाल जिला प्रशासन के अधिकारियों की विराट से बातचीत चल रही है। अगर अधिकारी इसमें सफल होते है तो ऑडियो-विडियो के माध्यम से विराट लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



