जींद: हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में वार्ड संख्या एक की इंदिरा कालोनी में कल शाम शराब का ठेका खुलने पर इसे महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा और उन्होंने इसपर ताला जड़ दिया।
महिलाओं ने शराब ठेकेदार को शराब का ठेका हटाने के लिये दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि वह कालोनी में शराब का ठेका नहीं खुलने देंगी क्योंकि इससे वहां शराबियों का जमावड़ा लगेगा जिसके कारण बहू और बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल हो जायेगा। इसके अलावा उनके पति मेहनत से जो थोड़ा बहुत कमाते हैं वह शराब पर उड़ा देंगे।
(वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



