अम्बाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्र एवं अंबाला छावनी विधायक अनिल विज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करोड़ो रूपये की लागत से शुरू करवाए गए विकास कार्यों का उदघाटन किया। गांव खतौली की रविदास धर्मशाला में पहुुंचने पर गांव वासियों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ट नेता एवं मंत्री विज के अत्यंत नजदीकी बाबू राम यादव भी उनके साथ मौजूद थे। मंत्री विज गांव खतौली के शब्द स्वरूपी सत्संग भवन में भी गए वहां पहुंचने पर चर्च के पास्टर सतपाल गुरू जी व कलिसयां के अत्यंत विश्वासियों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
चर्च के पास्टर सत्पाल जी ने मंत्री से एक लंगर हाल बनाए जाने की मांग भी की। जिस बारे में मंत्री विज ने आश्वासन दिया कि वो इस बारे में अवश्य ही मदद करेंगे। अपने संबोधन में विज ने इस अवसर पर भारी संख्या में मौजूद गांव वासियों से भी पूछा कि गांव की कोई गली ऐसी तो नहीं जो कच्ची रह गई हो उन्होंने कहा कि जो नारा उन्होंने वर्षों पहले अपने हलके के लोगों को दिया था कि काम किया है काम करेंगे उस नारे पर आज तक वो काम कर रहे हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



