Youtuber Jyoti Malhotra News: जासूसी करने की सजा पड़ी भारी, 3 सितंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Summary :

Youtuber Jyoti Malhotra News: हरियाणा की अदालत ने आज यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत 3 सितंबर तक बढ़ा दी है। जिन्हें मई में जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। वह हिसार में न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के समक्ष पेश हुईं। बता दें कि यूट्यूब चैनल चलाने वाले मल्होत्रा पर हिसार के सिविल लाइंस थाने में सब-इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के बयान पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 के तहत मामला दर्ज किया गया है। Hisar, Haryana: In a spying case, police present youtuber Jyoti Malhotra in court…

Youtuber Jyoti Malhotra News: हरियाणा की अदालत ने आज यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत 3 सितंबर तक बढ़ा दी है। जिन्हें मई में जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। वह हिसार में न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के समक्ष पेश हुईं। बता दें कि यूट्यूब चैनल चलाने वाले मल्होत्रा पर हिसार के सिविल लाइंस थाने में सब-इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के बयान पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 Youtuber Jyoti Malhotra News

हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ लगभग 2,500 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है, जिन्हें पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप पत्र में दावा किया गया है कि जासूसी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता साबित करने वाले ठोस सबूत एकत्र किये गये हैं। बता दें कि ज्योति को 16 मई को जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें हिरासत में भेज दिया गया था।

 Youtuber Jyoti Malhotra News
Youtuber Jyoti Malhotra News

Haryana News Today

ज्योति मल्होत्रा काफी समय से पाकिस्तान की आईएसआई को संवेदनशील सूचनाएं दे रही थे और उनके साथ नियमित संपर्क बनाए हुए थे। जांचकर्ताओं ने कहा कि उसने शुरुआत में एक सामान्य यूट्यूबर की तरह ब्लॉग बनाना शुरू किया, लेकिन पाकिस्तान की यात्रा के दौरान वह खुफिया संचालकों के संपर्क में आ गई। पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल फोन की डिजिटल फोरेंसिक जांच से भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम दानिश अली के साथ व्यापक बातचीत का पता चला।

Espionage case
Espionage case

Espionage case

आरोप पत्र में ISI के गुर्गों शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लों के साथ उसके संबंधों का भी उल्लेख किया गया है। इस दौरान आरोप पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके वकील कुमार मुकेश ने कहा कि वे इसकी समीक्षा करने के बाद कानूनी रूप से जवाब देंगे। FIR के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा ने 2023 में दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, जहां वह वहां के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आईं। उन पर भारतीय स्थानों के बारे में संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप लगाया गया है।

ALSO READ: Surya Hansda Encounter: फर्ज़ी एनकाउंटर..CBI जांच की मांग, जानें कौन थे सूर्या हांसदा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।