AC vs Cooler! गर्मी में सेहत के लिए कौन है सबसे Best और बॉडी के लिए Safe

Summary :

AC vs Cooler Health Effects: अप्रैल का महीना अभी खत्म नहीं हुआ और गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन के समय तो धूप से लोगों की हालात खराब हो रही है। ऐसे में इस चिपचिपाहट भरी गर्मी में हर घर में कूलर या AC का इस्तेमाल होना शुरू हो गया है। एसी की ठंडी हवा में गर्मी का अहसास कम होता है, तो वहीं कूलर के पानी वाली ठंडी हवा मन खुश कर देती है। दोनों ही हमें गर्मी से बचाते हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि हमारी सेहत के लिए इन दोनों में से…

AC vs Cooler Health Effects: अप्रैल का महीना अभी खत्म नहीं हुआ और गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन के समय तो धूप से लोगों की हालात खराब हो रही है। ऐसे में इस चिपचिपाहट भरी गर्मी में हर घर में कूलर या AC का इस्तेमाल होना शुरू हो गया है। एसी की ठंडी हवा में गर्मी का अहसास कम होता है, तो वहीं कूलर के पानी वाली ठंडी हवा मन खुश कर देती है। दोनों ही हमें गर्मी से बचाते हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि हमारी सेहत के लिए इन दोनों में से कौन सा ज्यादा अच्छा है? आज Cooler vs AC Which is Better का जवाब ढूंढेंगे।

AC vs Cooler Health Effects: एसी और कूलर में क्या है बेहतर?

AC vs Cooler Health Effects
AC vs Cooler Health Effects

जब बहुत ज्यादा गर्मी हो, तो एसी कमरे को मिनटों में ठंडा कर देता है और हमें राहत पहुंचाता है। लेकिन अगर हम स्वास्थ्य के लिहाज से देखें, तो कूलर को एसी से कहीं ज्यादा बेहतर और सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि AC Me Rehne Ke Nuksan भी हो सकते हैं।

AC Side Effects Health: स्वास्थ्य के लिए क्यों हानिकारक है एसी?

AC vs Cooler Health Effects
AC vs Cooler Health Effects
  • सांस लेने की समस्या: कूलर की नमी वाली हवा अस्थमा और एलर्जी के मरीजों के लिए अच्छी रहती है। यह गले और फेफड़ों को सूखने नहीं देती, जबकि एसी की सूखी हवा से सांस की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • जोड़ों का दर्द: एसी में तापमान बहुत कम हो जाता है, जिससे जोड़ों में दर्द या सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। कूलर शरीर को धीरे-धीरे और जरूरत भर की ठंडक देता है, जिससे शरीर पर बुरा असर नहीं पड़ता।
  • नेचुरल नमी: कूलर हवा में नमी बनाए रखता है, जिससे हमारी स्किन और नाक में सूखापन नहीं आता। वहीं, एसी हवा को बहुत ड्राई बना देता है, जिससे आंखों में जलन, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

बिजली की बचत और बजट

कूलर बिजली कम खाता है, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचता है। बिजली का बिल कम आने से मन को भी सुकून रहता है। कूलर काफी सस्ते होते हैं (₹5,000 से शुरू), जबकि एसी बहुत महंगे (₹25,000 से शुरू) होते हैं। कूलर को कहीं भी आसानी से रखा जा सकता है, जबकि एसी लगवाने के लिए मैकेनिक की जरूरत पड़ती है और इसका खर्चा भी ज्यादा होता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।