गर्मी की चिलचिलाती धूप और Heat Stroke से बचना है तो अपनाएं ये 5 Easy Solution, शरीर रहेगा Hydrated और Healthy

Heat Stroke Prevention Tips

Heat Stroke Prevention Tips: मई के महीने की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। ऐसे में अपने शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि इस मौसम में लू चलना भी शुरू हो जाती है। बहुत तेज धूप और गर्म हवा हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है और बहुत ज्यादा गर्मी के कारण हमारा शरीर थकने लगता है। ऐसे में हम आपको लू से बचने के लिए कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप इस समस्या से बच सकते हैं।

हीट स्ट्रोक एक ऐसी समस्या है, जिसमें शरीर का तापमान अचानक बढ़ने लगता है। ज्यादातर इस समस्या का सामना बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग करते हैं। यहां देखिए लू लगने के लक्षण और इससे बचने के आसान तरीके क्या हैं।

Symptoms of Heatstroke in Summer: लू लगने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण

  • गला सूखना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • शरीर में ऐंठन
  • स्किन पर दाने
  • मानसिक स्वास्थ्य ख़राब होना
  • ब्लड प्रेशर कम होना
  • गुर्दे की दर्द

 Heat Stroke Home Remedy Hindi: लू से बचने के लिए करें ये उपाय

Heat Stroke Prevention Tips
Heat Stroke Prevention Tips (Source: social media)

1. पर्याप्त पानी पिएं

गर्मी में हमारा शरीर पसीने के जरिए पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स को बाहर निकाल देता है। जिसकी वजह से हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है, जो कमजोरी, चक्कर और थकान का कारण बन जाती है। इसलिए आपको हर 5-10 मिनट में पानी पीते रहना चाहिए। अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप नींबू पानी या ओआरएस जैसी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

2. धूप में बाहर निकलने से बचें

अगर आप भी दोपहर में बाहर जाते हैं, तो आपको लू लगने की समस्या हो सकती हैं। बहुत ज़रूरी काम न हो तो 12 बजे से 4 बजे के बीच सूरज की किरणें में बिल्कुल न निकलें। क्योंकि इस दौरान सूरज की किरणें ऊपर होती है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर ही निकलें।

3. हल्के और ढीले कपड़े पहनें

गर्मी में बहुत ज्यादा मोटे कपड़े नहीं पहनना चाहिए। ध्यान रहे की इस मौसम में सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनना सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। ये कपड़े शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और पसीने को जल्दी से सोख लेते हैं, जिससे शरीर का तापमान बैलेंस में रहता है। टाइट और सिंथेटिक कपड़े गर्मी को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

Symptoms of Heatstroke in Summer
Symptoms of Heatstroke in Summer (Source: social media)

4. ठंडे पेय पदार्थ लें

इस मौसम में आप ज्यादातर नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और बेल का शरबत जैसे हेल्दी ड्रिंक्स का ही सेवन करें ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी हो जाती है। ये ड्रिंक शरीर को ठंडा करने के साथ एनर्जी भी देती है, जिससे थकान कम होती है।

5. संतुलित आहार लें

Symptoms of Heatstroke in Summer
Heatstroke Se kaise Bache (Source: Social media)

अगर आप लू से बचना चाहते हैं, तो इस मौसम में बहुत ज्यादा मसालेदार खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। हमेशा हल्का और हेल्दी भोजन का ही सेवन करना चाहिए। अगर आप ताजे फल, सब्जियां और सलाद का सेवन करते हैं, तो ये आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाते हैं। गर्मी में बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और भारी खाना खाने से बॉडी का तापमान बढ़ा जाता है, जिससे लू का खतरा बढ़ जाता है।

Also Read: गर्मियों में शरीर और Skin के लिए वरदान है Aloe Vera Juice, लू और Dehydration से बचने के लिए ऐसे करें सेवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।