West Bengal Elections 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार (19 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर संसद में महिला आरक्षण बिल को रोक दिया, जो बंगाल की बेटियों के साथ बड़ा धोखा है। पीएम मोदी ने बंगाल के लिए ‘मातृ शक्ति भरोसा कार्ड’ की घोषणा की, जिसके तहत महिलाओं को हर साल 36,000 रुपये मिलेंगे।
इसके साथ ही, उन्होंने टीएमसी के लोगों को 29 अप्रैल तक आत्मसमर्पण करने की अंतिम चेतावनी भी दी और कहा कि 4 मई के बाद कोई नहीं बचेगा। उन्होंने वादा किया कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है, तो मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना और आवास योजना के लाभ दिए जाएंगे।
West Bengal Elections 2026: घुसपैठ और आरक्षण मुद्दे पर TMC को घेरा
रैली में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए कहा कि देश और दुनिया में उनका सम्मान है, लेकिन टीएमसी पर उनके सम्मान को लेकर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रपति बंगाल आई थीं, तब जो हुआ, उसे पूरे देश ने देखा। इसके साथ ही पीएम ने टीएमसी पर घुसपैठियों को फायदा देने और कानून न मानने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देना संविधान के खिलाफ है।
PM Modi in West Bengal ELections 2026: प्रधानमंत्री ने बंगाल की जनता से किए ये वादे

अपने जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए भरोसा दिलाया कि मातृ शक्ति भरोसा कार्ड’ के जरिए बंगाल की हर महिला को सालाना 36,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही अगर राज्य में भाजपा सरकार बनती है, तो गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, वहीं बच्चा होने पर केंद्र सरकार की तरफ से भी 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
बच्चियों के भविष्य और उनकी शिक्षा पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने 50,000 रुपये की सहायता देने का वादा किया है। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों के हक की बात करते हुए कहा कि बंगाल की जनता को राशन की चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि राज्य में बीजेपी सरकार आते ही सभी को मुफ्त राशन मिलेगा।
इसके अलावा पक्का घर होने के सपने को लेकर ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ का जिक्र किया, इसके तहत महिलाओं को 1.5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का जिक्र किया। स्वास्थ्य सेवाओं पर बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आयुष्मान भारत योजना लागू होने पर हर महिला को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जिसे मौजूदा सरकार ने रोक रखा है।
ALSO READ: कलयुगी पिता! दो मासूम जुड़वां बेटियों का रेत दिया गला, इलाके में मची सनसनी, आरोपी अरेस्ट






















