बढ़ते वजन, त्वचा और झड़ते बालों के लिए वरदान से कम नहीं है आवंला, जानें इसके 5 फायदे

Summary :

Amla for Weight Loss: आंवले का सेवन लोग सर्दियों में ज्यादा करते हैं। आंवला अपने खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है। इससे कई अलग-अलग डिश तैयार की जाती है। कुछ लोग इसका सेवन जूस के तौर पर करते हैं, तो कुछ लोग इसे आयुर्वेद‍िक टैबलेट के द्वारा लेते हैं। आयुर्वेद में भी इसे औषधि माना जाता है। इसका इस्तेमाल कई समस्याओं से छुटकारा पाने में किया जाता है। अगर आप भी अपने झड़ते बाल और त्वचा की समस्याओं से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं, इससे होने वाले अद्भुत फायदों के बारे में, जिससे आप अपनी समस्या का समाधान…

Amla for Weight Loss: आंवले का सेवन लोग सर्दियों में ज्यादा करते हैं। आंवला अपने खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है। इससे कई अलग-अलग डिश तैयार की जाती है। कुछ लोग इसका सेवन जूस के तौर पर करते हैं, तो कुछ लोग इसे आयुर्वेद‍िक टैबलेट के द्वारा लेते हैं। आयुर्वेद में भी इसे औषधि माना जाता है। इसका इस्तेमाल कई समस्याओं से छुटकारा पाने में किया जाता है। अगर आप भी अपने झड़ते बाल और त्वचा की समस्याओं से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं, इससे होने वाले अद्भुत फायदों के बारे में, जिससे आप अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।

Amla for Weight Loss: आवंले के सेवन से घटेगा वजन

Amla for Weight Loss
Amla for Weight Loss (Source: social media)

अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आंवले का जूस बढ़े हुए वजन को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो अपनी डेली डाइट में आंवले के जूस को शामिल कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

इसके साथ ही इससे बेली फैट को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। आंवले का जूस तैयार करने के लिए 1 से 2 आंवला लें और काटकर उसके बीज निकाल दें। अब इसे मिक्सर में पीसकर जूस तैयार करें। आप इसमें चुटकी भर काली मिर्च मिला सकते हैं, इसे फैट कम करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Benefits of Eating Amla: आवंले से होने वाले फायदे

1. डाइजेशन के लिए बेस्ट

Amla for Weight Loss
Amla for Weight Loss (Source: social media)

रोजाना आंवले का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह गैस्ट्रिक जूस रिलीज करने में मदद करता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है।

2. दिल की सेहत का ख्याल

Amla for Weight Loss
Amla for Weight Loss (Source: social media)

आंवले को हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आंवला एक बेस्ट ऑप्शन है। आंवले में फाइबर और पोटैशियम की अच्‍छी मात्रा होती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, इसके आलावा कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

3. इम्यूनिटी मजबूत

Amla for Weight Loss
Amla for Weight Loss (Source: social media)

आंवले में विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, रोज एक आंवले का सेवन करने से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

4. स्‍क‍िन पर आएगा ग्‍लो

Amla for Weight Loss
Amla for Weight Loss (Source: social media)

आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनसे स्किन के डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और त्वचा ग्लोइंग नजर आती है। इसके अलावा ये बालों को भी मजबूत, घना और काला बनाता है।

5. बालों को बनाए चमकदार

Amla for Weight Loss
Amla for Weight Loss (Source: social media)

आंवले में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और बाल घने और चमकदार होते हैं। अगर रोजाना एक आंवले का सेवन किया जाए तो उससे बालों को भी मजबूती मिलती है।

Also Read: बीपी और शुगर के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है मूली, सर्दियों में इसे खाने 5 फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।