Anant Ambani Weight : भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन उससे पहले अनंत अंबानी अपने मोटापे को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। जिसे लेकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करते है तो वही कुछ लोग उनके मोटापे की वजह जानने को उत्सुक है। आखिर अनंत अम्बानी को क्या हुआ जिस वजह से वो इतने मोटे हो गए और लाख कोशिशों के बाद भी उनका वजन नहीं घट रहा है।
Highlights
- वजन को लेकर Anant Ambani रहे चर्चा में
- रोजाना 5-6 घंटे एक्सरसाइज कर घटाया वजन
- Anant Ambani गंभीर दमा के मरीज थे
- स्टेरॉयड लेने की वजह से बढ़ा वजन
इस वजह से बढ़ा Anant Ambani का वजन

अनंत अंबानी मोटापा की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। इस वजह से कभी-कभी लोग उन्हें ट्रोल भी करते है तो वही कुछ लोग उनके मोटापे की वजह जानने (Health Tips) को उत्सुक रहते है। मीडिया की रिपोर्ट्स की माने तो साल 2017 में एक इंटरव्यू के मुताबिक नीता अंबानी ने बताया कि अनंत एक गंभीर दमा मरीज के थे. जिसके कारण उन्हें बहुत सारे स्टेरॉयड देना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत पहले 208 किलो के थे लेकिन वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के कारण उन्होंने अपना वजन काफी कंट्रोल किया।
इस तरह Anant Ambani ने घटाया वजन

- अनंत रोजाना 5-6 घंटे एक्सरसाइज करते हैं।
- साथ ही रोजाना 21 किमी पैदल चलते हैं।
- उन्होंने अपने रूटीन में कार्डियो एक्सरसाइज शामिल किया है।
- उन्होंने वजन कम करने के लिए स्वस्थ आहार अपनाया।
- अनंत जीरो-शुगर, हाई प्रोटीन और कम फैट वाले लो-कार्ब डाइट अपनाया।
- उन्होंने अपने आहार में ताज़ी हरी सब्जियां, दालें, अंकुरित अनाज, दालें और डेयरी उत्पाद जैसे पनीर और दूध शामिल किया।
- उन्होंने अपने वजन घटाने की यात्रा के दौरान सभी जंक फूड्स को छोड़ दिया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।



Download Android App
Download iOS App




