Odisha Heavy Rain Alert: ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, 2 जिलों के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Summary :

Odisha Heavy Rain Alert: ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में 29 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में 29 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान है। सोमवार को सुंदरगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आईएमडी ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। वहीं, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, ढेंकानाल, सोनपुर, बौध और कंधमाल जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। Odisha School Closed: भारी बारिश के कारण इन…

Odisha Heavy Rain Alert: ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में 29 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में 29 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान है। सोमवार को सुंदरगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आईएमडी ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

Odisha Heavy Rain Alert (Souce: Social Media)
Odisha Heavy Rain Alert (Souce: Social Media)

वहीं, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, ढेंकानाल, सोनपुर, बौध और कंधमाल जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

Odisha School Closed: भारी बारिश के कारण इन जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

इसके अलावा नुआपाड़ा, बोलांगीर, कालाहांडी, नवरंगपुर, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरि, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 29 जुलाई तक ओडिशा तट और उससे सटे समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।

Odisha School Closed (Souce: Social Media)
Odisha School Closed (Souce: Social Media)

राज्य के सभी बंदरगाहों पर स्थानीय चेतावनी संकेत संख्या-3 (एलसी-3) फहरा दिया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जगतसिंहपुर और मयूरभंज जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

Odisha Heavy Rain Alert: जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

मयूरभंज के जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय (प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक) सोमवार को बंद रहेंगे। हालांकि, सभी प्रधानाध्यापकों, प्राचार्यों और शिक्षकों को विद्यालय आना होगा तथा व्हाट्सएप समूह, फोन कॉल, एसएमएस और अन्य उपलब्ध माध्यमों से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को स्कूल बंद रहने की सूचना देनी होगी, ताकि कोई छात्र विद्यालय न पहुंचे।

Odisha Heavy Rain Alert:
Odisha Heavy Rain Alert:

जगतसिंहपुर के जिलाधिकारी ने भी आदेश जारी कर जिले के सभी विद्यालयों, ओडिशा आदर्श विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों को सोमवार के लिए बंद रखने की घोषणा की है।

ALSO READ: जंतर-मंतर से हटे प्रदर्शनकारी, पीछे छोड़ गए 60 टन कचरा

Rahul Kumar Rawat