Anar Khane ke Fayde: एनीमिया, कब्ज और डल स्किन से हमेशा के लिए पाएं छुटकारा, आज ही से अपनी डाइट में शामिल करें अनार

Summary :

Anar Khane ke Fayde: अनार एक ऐसा फल है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि हेल्दी भी होता है। इसके छोटे-छोटे लाल दाने कई गुणों से भरपूर होते हैं। इसकी खास बात ये है कि अगर आप हफ्ते में सिर्फ 3 दिन इसका सेवन करते हैं, तो ये आपके शरीर में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप भी अनार का सेवन करते हैं तो इससे आपकी स्किन पर कुछ ही दिनों में ग्लो आने लगेगा ऐसे में आइए जानते हैं, anar benefits in…

Anar Khane ke Fayde: अनार एक ऐसा फल है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि हेल्दी भी होता है। इसके छोटे-छोटे लाल दाने कई गुणों से भरपूर होते हैं। इसकी खास बात ये है कि अगर आप हफ्ते में सिर्फ 3 दिन इसका सेवन करते हैं, तो ये आपके शरीर में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप भी अनार का सेवन करते हैं तो इससे आपकी स्किन पर कुछ ही दिनों में ग्लो आने लगेगा ऐसे में आइए जानते हैं, anar benefits in hindi जो आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो लाएंगे।

Anar Khane ke Fayde: आनर खाने से मिलेंगे ये अद्भुत फायदे

Pomegranates Benefits
Pomegranates Benefits (Source: Social Media)

1. हार्ट रहेगा हेल्दी

अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। रोजाना अनार खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

2. खून की कमी

अगर आप भी रोजाना एक कटोरी अनार का सेवन करते हैं तो इससे आपको भरपूर आयरन मिलेगा। जिन लोगों में एनीमिया यानी खून की कमी होती है, उनके लिए अनार बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है और कमजोरी व थकान को दूर करता है।

Pomegranates benefits in hindi
Pomegranates benefits in hindi (Source: Social Media)

3. स्किन होगी ग्लोइंग और साफ

अनार में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे प्यूनिकैलागिन्स और एंथोसायनिन्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और रंगत निखरने लगती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से त्वचा चमकदार और हेल्दी नजर आती है।

4. पाचन के लिए बेहतर

अनार में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज या गैस की समस्या होती है, उनके लिए सुबह-सुबह अनार खाना काफी फायदेमंद होता है। ये पेट को हल्का रखता है और आंतों की सफाई में मदद करता है।

Anar Khane ka Sahi Time: अनार खाने का सही समय

Anar Khane ka Sahi Time
Anar Khane ka Sahi Time (Source: Social Media)
  • सुबह खाली पेट अनार खाने से शरीर इसके पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है।
  • अगर आपको एसिडिटी की समस्या होती है, तो आप अनार को अपने नाश्ते के आधे घंटे पहले खा सकते हैं।
  • अगर आप सुबह इसे नहीं खा पाए, तो दोपहर के खाने के बाद भी अनार का सेवन कर सकते हैं।
  • सोने से ठीक पहले अनार या कोई भी फल खाने से बचना चाहिए क्योंकि पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।