दो बेटियां पहले ही भाग चुकी थीं, तीसरी की कर दी हत्या…. लखनऊ ट्रेन मर्डर केस की रूह कंपा देने वाली कहानी

Summary :

Lucknow Train Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में मिले टिन के बक्से ने जिस रहस्य को जन्म दिया था, उसका खुलासा अब हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि बक्से में मिले युवती के शव के टुकड़े किसी गैंगवार, सीरियल किलिंग या कोई एकतरफा प्यार का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह एक पिता के डर और इज्जत का नतीजा था। बक्से से अंदर मिले 16 वर्षीय किशोरी के पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों…

Lucknow Train Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में मिले टिन के बक्से ने जिस रहस्य को जन्म दिया था, उसका खुलासा अब हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि बक्से में मिले युवती के शव के टुकड़े किसी गैंगवार, सीरियल किलिंग या कोई एकतरफा प्यार का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह एक पिता के डर और इज्जत का नतीजा था। बक्से से अंदर मिले 16 वर्षीय किशोरी के पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लड़की के शव के 6 टुकड़े किए और ट्रेन में छोड़ दिया।

Honor Killing Uttar Pradesh: पिता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, 17 मई को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रेलवे कर्मचारियों को सीट के नीचे एक लावारिस बक्सा मिला था। सूचना पर पहुंची जीआरपी टीम ने जब बॉक्स खोला तो अंदर एक किशोरी का शव छह टुकड़ों में मिला। हालांकि शव का सिर गायब था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कुशीनगर जिले के तमकुही रेलवे स्टेशन के फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशीनगर निवासी विग्गन अंसारी (44), उसकी बहन नूरजहां (55) और बहनोई मोजीबुल्ला अंसारी (65) के रूप में हुई है। तीनों को कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया।

बेटी का एक युवक से था प्रेम संबंध

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका शब्बा का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिससे परिवार नाराज था। बेटी मोबाइल फोन पर दूसरे समुदाय के लड़केसे बात करती थी। घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। पिता ने कई बार बेटी को समझाया, डांटा और चेतावनी भी दी, लेकिन बेटी ने बातचीत बंद नहीं की। इसी को लेकर घर में तनाव बढ़ता गया।

दो बेटियां पहले ही घर छोड़कर जा चुकी थीं

आरोपी पिता ने बताया कि उसकी दो बेटियां पहले ही घर छोड़कर जा चुकी थीं। इस वजह से वह समाज और रिश्तेदारों के तानों से परेशान था। उसे डर था कि तीसरी बेटी भी घर से न भाग जाएं। गांव में इसी बदनामी के डर ने उसके दिमाग पर असर डाला, जो धीरे-धीरे गुस्से में बदल गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उसने इसी मानसिकता की वजह से कठोर कदम उठाया और बेटी की हत्या का फैसला लिया।

Train Coach Dead Body: बेटी के छह टुकड़े किए, सिर तालाब में फेंक दिया

Lucknow Train Murder Case
Train Coach Dead Body (Image- Social Media)

हत्या से पांच दिन पहले आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बेटों को रिश्तेदारों के घर भेज दिया। घर में सिर्फ उसकी बूढ़ी मां और बेटी शब्बा ही बचे थे। 16 मई की शाम उसने अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मजबुल्लाह को घर बुलाकर हत्या की साजिश रची। देर शाम घर में ही पिता बिग्गन ने बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने धारदार हथियार से शव के छह टुकड़े कर दिए। बेटी के सिर को गांव के पास तालाब में फेंक दिए, जबकि शव के बाकि हिस्सों को पुराने कपड़ों और प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में बंद किया। इसके बाद तीनों रात में ई-रिक्शे से तमकुही रोड स्टेशन पहुंचे, वहां उन्होंने छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में बक्सा रखा और खुद चले गए।

लखनऊ स्टेशन पर बक्से मिलने के बाद GRP ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और कुशीनगर जाकर बिग्गन को हिरासत में लिया। गोताखोरों की मदद से तालाब से शब्बा का सिर भी बरामद कर लिया गया। परिवार और गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।