Ant Control Tips: गर्मी का मौसम आते ही घर में चीटियों का आना शुरू हो जाता है। यह एक बेहद ही कॉमन प्रॉब्लम है, जिससे छुटकारा पाने की कोशिश में हम तरह-तरह के उपाय करते हैं और साथ ही प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करना शुरू करते हैं। जब बात चीटियों की होती है, तो इन्हें आप सबसे ज्यादा किचन में देख सकते हैं या फिर उन जगहों पर देख सकते हैं, जहां पर खाने-पीने की चीजें रखी हुई होती हैं। अगर आप समय रहते इन चीटियों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो कुछ ही समय में यह समस्या आपक पूरे घर पर भी फैल सकती है। अगर आप भी घर पर मौजूद इन चीटियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, वह भी बिना एक पैसा खर्च किए, तो आज हम आपको आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इन चीटियों से मिनटों में हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
Ant Control Tips: चीटियों को भगाने के घरेलु उपाय
1. घर में साफ-सफाई रखें
अगर आप चीटियों से अपने घर को बचाकर रखना चाहते हैं, तो आपको अपने घर की सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। खासकर जब बात किचन की होती है, तो इसकी सफाई सबसे ज्यादा मायने रखती है। जब आप खाना बना लें तो गैस, स्लैब और फर्श को अच्छे से साफ जरूर करें। अगर आपको कहीं पर चीनी, बिस्कुट या फिर इस तरह की खाने-पीने की चीजें गिरी हुई दिखे तो उन्हें बिना देरी किये साफ कर लें।
2. नींबू का इस्तेमाल करें
नींबू से निकलने वाली खुशबू चीटियों को कभी पसंद नहीं आती है। अगर आपके घर पर चीटियों का आतंक बढ़ गया है, तो वे जिस जगह से घर के अंदर आती हैं, उस जगह पर नींबू का रस या फिर इसके छिलकों को रख देना फायदेमंद हो सकता है। आप अगर चाहें तो पानी में नींबू का रस मिलाकर उसे घर की सभी जगहों पर छिड़क सकते हैं। जब आप ऐसा करते हैं, तो चीटियां दोबारा उस रास्ते से आने से कतराती हैं।
3. विनेगर का इस्तेमाल करें
अगर आप चीटियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको विनेगर का भी इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको पानी और विनेगर को बराबर मात्रा में मिक्स करके एक स्प्रे बोतल में भर लेना है। अब इसे अच्छी तरह से शेक करके मिला लेना है। इस स्प्रे को आपको उन जगहों पर छिड़कना है, जहां पर आपको चीटियां दिखाई दे रही है। विनेगर से आने वाली गंध चीटियों को भगाने में काफी मदद करती हैं।
4. नमक और हल्दी का इस्तेमाल
चीटियों को दूर भगाने में नमक और हल्दी भी काफी ज्यादा मदद कर सकते हैं। अगर आप घर के किसी कोने में चीटियों को बार-बार देख रहे हैं, तो उस जगह पर थोड़ा सा नमक और हल्दी को छिड़क दें। यह उपाय छोटा सा लग सकता है, लेकिन यह काफी ज्यादा फायदेमंद भी साबित हो सकता है।


















