Benefits of Eating Amla Daily: जाने क्यों स्किन और बालों के लिए आवंला को बताया जाता है रामबाण, पढ़िए इसके 5 फायदे

Summary :

Benefits of Eating Amla Daily: आंवला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये बालों और त्वचा के लिए भी काफी मददगार शाबित होता है। क्या आप जानते हैं अगर आप भी रोजाना एक आंवले का सेवन करते हैं, तो इससे आपको ढेरों फायदे मिलेंगे। सदियों से आवंले को एक नेचुरल औषधि माना गया है। इसका सेवन रोजाना करने से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। आंवले का सेवन लोग सर्दियों में ज्यादा करते हैं। आंवला अपने खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है। इससे कई अलग-अलग डिश तैयार की जाती है। कुछ लोग…

Benefits of Eating Amla Daily: आंवला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये बालों और त्वचा के लिए भी काफी मददगार शाबित होता है। क्या आप जानते हैं अगर आप भी रोजाना एक आंवले का सेवन करते हैं, तो इससे आपको ढेरों फायदे मिलेंगे। सदियों से आवंले को एक नेचुरल औषधि माना गया है। इसका सेवन रोजाना करने से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

Benefits of Eating Amla Daily
Benefits of Eating Amla Daily (Source: social media)

आंवले का सेवन लोग सर्दियों में ज्यादा करते हैं। आंवला अपने खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है। इससे कई अलग-अलग डिश तैयार की जाती है। कुछ लोग इसका सेवन जूस के तौर पर करते हैं, तो कुछ लोग इसे आयुर्वेद‍िक टैबलेट के द्वारा लेते हैं। आयुर्वेद में भी इसे औषधि माना जाता है। इसका इस्तेमाल कई समस्याओं से छुटकारा पाने में किया जाता है। अगर आप भी अपने झड़ते बाल और त्वचा की समस्याओं से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं, इससे होने वाले अद्भुत फायदों के बारे में, जिससे आप अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।

Benefits of Amla: आवंले से होने वाले फायदे

1. डाइजेशन के लिए बेस्ट

Benefits of Eating Amla Daily
Benefits of Eating Amla Daily (Source: social media)

रोजाना आंवले का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह गैस्ट्रिक जूस रिलीज करने में मदद करता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है।

2. दिल की सेहत का ख्याल

Benefits of Eating Amla Daily
Benefits of Eating Amla Daily (Source: social media)

आंवले को हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आंवला एक बेस्ट ऑप्शन है। आंवले में फाइबर और पोटैशियम की अच्‍छी मात्रा होती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, इसके आलावा कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

3. इम्यूनिटी मजबूत

Benefits of Eating Amla Daily
Benefits of Eating Amla Daily (Source: social media)

आंवले में विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, रोज एक आंवले का सेवन करने से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

4. स्‍क‍िन पर आएगा ग्‍लो

Benefits of Eating Amla Daily
Benefits of Eating Amla Daily (Source: social media)

आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनसे स्किन के डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और त्वचा ग्लोइंग नजर आती है। इसके अलावा ये बालों को भी मजबूत, घना और काला बनाता है।

5. Benefits of amla for hair: (बालों में आएगी चमक)

Benefits of Eating Amla Daily
Benefits of Eating Amla Daily (Source: social media)

आंवले में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और बाल घने और चमकदार होते हैं। अगर रोजाना एक आंवले का सेवन किया जाए तो उससे बालों को भी मजबूती मिलती है।

Also Read: Winter Diet Tips: सर्दी से बचने के लिए आज से ही खाना शुरू करें ये 4 चीज़ें, सुस्ती और आलस से मिलेगी राहत

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।