Benefits of Multani Mitti Face Pack: बदलते मौसम और धूल के कारण स्किन डल और बेजान होने लगती है। इस मौसम में फेस से बहुत ज्यादा तेल निकलना और कील-मुंहासे होना आम समस्या बन चुकी है। आजकल बाजार में बहुत सारे ऐसे केमिकल प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिसका इस्तेमाल करके लोग अपनी स्किन को खूबसूरत और चमकदार बनाना चाहते हैं, लेकिन जो बात दादी-नानी के जमाने के घरेलू नुस्खों में है, आजकल के केमिकल प्रोडक्ट्स में कहां है। अगर बात करें मुल्तानी मिट्टी कि तो इसे प्राकृतिक सुंदरता के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की सफाई करने, एक्स्ट्रा ऑयल सोखने और चेहरे पर गजब का निखार लाने में मदद मिलती है। अगर आप भी केमिकल-फ्री, बेदाग और ऑयल-फ्री स्किन पाना चाहते हैं, तो यहां देखें Multani Mitti Face Pack Benefits के बारे में।
Benefits of Multani Mitti Face Pack: यहां देखें मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे

- गर्मियों के मौसम में मुल्तानी मिट्टी को स्किन के लिए बेहद असरदार माना जाता है। अगर आप रोजाना इसे अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे कुछ ही दिनों में आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। ये आपके चेहरे से जमा गंदगी, स्किन पोर्स को ओपन करने में मदद करता है।
- अगर आप रोजाना मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक लगाते हैं, तो ये आपकी स्किन के पीएच लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है। गुलाब जल स्किन टोनर होता है, जो इसे बैलेंस करके रखता है।
- अगर आपकी भी स्किन ऑयली है, तो गर्मी के दिनों में अपने फेस पर रोजाना मुल्तानी मिट्टी फेस पैक जरूर लगाएं। इसे लगाने से स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल इसमें अब्सॉर्ब हो जाता है। जिससे स्किन चमकदार और गोरी नजर आती है।
- अगर आपके चेहरे पर टैनिंग या कालापन नजर आने लगा है, तो इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी और दही का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। इससे कुछ ही दिनों में आपके चेहरे की रंगत निखरने लगेगी। इसे आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आपके चेहरे पर छोटे-छोटे मुंहासे हो रहे हैं, तो मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक स्किन को ठंडक पहुंचाएगा और पिंपल्स से राहत मिलेगी।
Multani Mitti Face Pack Benefits in Summer: फेस पैक स्किन ग्लो के लिए

- अगर आप अपने फेस पर ग्लो पाना चाहती हैं, तो आप एक कटोरी में एक टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी को लें।
- इसमें आप 2 टीस्पून चंदन का पाउडर डाल दें। आधा टेबलस्पून पानी को डाल दें।
- इसमें आप एक चौथाई टेबलस्पून गुलाब जल को मिला दें।
- इसके बाद आप एक चौथाई टेबलस्पून दूध को डाल दें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्मूथ पेस्ट बना लें।
- इसे अपने चेहरे और गले पर 15 से 20 मिनट तक रखें। इसके बाद आप इसे साफ पानी से धो लें।
- इसके बाद नारियल के तेल से मॉइश्चराइज कर लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 से 2 बार ही करें।
Multani Mitti Face Pack Benefitd: ऑयली स्किन के लिए फेस पैक

- इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी को लें।
- इसमें आप 1 टेबलस्पून चम्मच दही को डाल दें।
- एक टीस्पून हल्दी और 1 टेबलस्पून हनी को डाल दें। इसमें आप थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें।
- इसे आप चेहरे और गले पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसे आप गुनगुने पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।























