आजकल कौन नहीं चाहता है कि उसकी स्किन खूबसूरत और चमकदार नजर आए। इसके लिए लोग ज्यादा से ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन चीज़ों का यूज करने से स्किन सुंदर होने की जगह और ज्यादा डैमेज होने लगती है, इसलिए एक्सपर्ट्स भी यही सलाह देते हैं कि महंगे प्रोडक्ट की जगह आप अपने खान-पान में बदलाव करें, इससे आपके शरीर के साथ-साथ स्किन भी स्वस्थ रहेगी।
ऐसे में अगर बात करें गर्मियों कि तो इस मौसम में त्वचा सबसे ज्यादा रूखी और बेजान नजर आती है, क्योंकि ज्यादा धूप और पसीना स्किन को चिपचिपा बना देता है, इसलिए गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं, Food for Glowing Skin के बारे में।
Best Food for Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
1. आंवला

अगर बात करें आंवला कि तो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसमें दूसरे खट्टे फलों के मुकाबले ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है, जो पिगमेंटेशन और काले धब्बों को कम करने में मदद करता है, जिससे स्किन पर झुर्रियां और बढ़ती उम्र नहीं नजर आती है।
2. खट्टे फल और बेरीज़

अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी डाइट में खट्टे फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर बात करें बेरीज़ कि तो इसे त्वचा के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। खट्टे फलों का सेवन करने से शरीर को भरपूर विटामिन सी मिलता है और बैरीज शरीर में कोलेजन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, क्योंकि कोलेजन त्वचा को सॉफ्ट और जवान बनाए रखने में मदद करता है।
3. नट्स और सीड्स

हेल्दी स्किन पाने के लिए आप खाने में नट्स और सीड्स को शामिल कर सकते हैं, जैसे- बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट आदि। इसके अलावा फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज, चिया सीड्स का सेवन करने से भी स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं। साथ ही इन चीज़ों के सेवन से विटामिन ई भी मिलता है, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेट नजर आती है।
4. हरी सब्जियां

एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि अगर आपको हेल्दी रहना हैं, तो अपनी रोजाना की डाइट में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें, क्योंकि हरी सब्जियों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग और साफ़ बनाने में मदद करते हैं।
5. दही और ओटमील

गर्मियों में दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसलिए अगर आप भी आपकी स्किन को ग्लोइंग और साफ़ बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी रोजाना की डाइट में दही और ओटमील को जरूर शामिल करें। इन दोनों ही चीज़ों की विटामिन बी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन में नमी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App




