Best Foods for Blood Pressure: आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर को कई तरह की गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते हमारा शरीर कमजोर और सुस्त रहने लगता है। अगर बात करें हाई बीपी कि तो इस समस्या से आज के समय में न जाने कितने लोग जूझ रहे हैं। आजकल का खानपान ऐसा हो गया है, जिसकी वजह से इसे कंट्रोल करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है।
इसलिए लोग रोजाना न जाने कितनी दवाइयों का सेवन करते हैं। अगर आप भी हाई बीपी की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आप अपने ब्लड प्रेशर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इसके लिए किन-किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।
Best Foods for Blood Pressure: ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए इन फूड्स का करें सेवन

1. अमरूद
आपके शरीर में किसी भी तरह की बीमारी हो तो डॉक्टर सबसे पहले फल खाने की सलाह देते हैं। फल तो सारे फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन अमरूद हाई बीपी के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन सी पाया जाता है। जिससे ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।
2. करेला का सेवन
करेला बहुत कम लोगों को पसंद आता है, लेकिन अगर आप रोजाना करेले का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसे हाई बीपी के मरीजों के लिए वरदान माना गया है। करेले में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर के साथ आपके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
3. अलसी के बीज
अलसी के बीज को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना सुबह एक या दो चम्मच इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। इसके छोटे-छोटे बीजों में सेहत का खजाना होता है। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप रोजाना भुने हुए अलसी के बीज खाते हैं, तो इससे शरीर में खून का स्तर बढ़ता है और बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
4. जौ का आटा

गेहूं के आटे की रोटियां में बहुत ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन अगर आप अपने शरीर को मोटापे और हाई ब्लड प्रेशर से बचाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना की डाइट में जौ का आटा शामिल कर लेना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है।
5. भीगे बादाम
बादाम को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से सिर्फ हमारा दिमाग तेज नहीं होता है, बल्कि ये आपके हार्ट को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं, जिससे हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसका सेवन करने से पहले 4-5 बादाम को रात भर के लिए भिगो दें, फिर सुबह छीलकर खा लें।
Also Read: थकावट और कमजोरी को कहें अलविदा! तेजी से आयरन एब्जॉर्ब करने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास चीजें


Download Android App
Download iOS App




