अपनी Skin की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आज से ही Diet में शामिल करें ये 6 Healthy Foods

Summary :

Best Foods For Glowing Skin: अगर आप भी अपनी त्वचा पर निखार और चमक बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ये 6 चीजें आज से ही शामिल करना शुरू कर दीजिए। आपको बता दें कि त्वचा का ग्लो बढ़ती उम्र के साथ कम होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो सेहत को अच्छा बनाए रखने के साथ त्वचा का निखार लौटाने में भी मदद करती हो। ऐसा इसलिए क्योंकि व्यक्ति जो भी कुछ खाता है, उसका सीधा असर उसकी सेहत और खूबसूरती से जुड़ा होता है। आइए…

Best Foods For Glowing Skin: अगर आप भी अपनी त्वचा पर निखार और चमक बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ये 6 चीजें आज से ही शामिल करना शुरू कर दीजिए। आपको बता दें कि त्वचा का ग्लो बढ़ती उम्र के साथ कम होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो सेहत को अच्छा बनाए रखने के साथ त्वचा का निखार लौटाने में भी मदद करती हो। ऐसा इसलिए क्योंकि व्यक्ति जो भी कुछ खाता है, उसका सीधा असर उसकी सेहत और खूबसूरती से जुड़ा होता है। आइए जानते हैं Best Foods For Glowing Skin के बारे में ज‍िन्‍हें खाने से त्‍वचा चमकदार और जवां बनी रहती है।

Best Foods For Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

एवोकाडो

एवोकाडो में हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करके झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

गाजर

गाजर का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है इसका इस्तेमाल सिर्फ सब्जी और हलवा बनाने में नहीं बल्कि स्किन को चमकदार बनाने में भी किया जाता है इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर त्वचा को नेचुरल ग्‍लो देता है।

ड्राई फ्रूट्स

सूखे मेवों में भी खासतौर पर अखरोट और बादाम त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद करते हैं। अखरोट ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिट से भरपूर होता है। जबकि, बादाम विटमिन-ई का अच्छा सोर्स है। ग्लोइंग स्किन के लिए दोनों मेवों को अपनी डेली डाइट में शामिल करें।

पानी पिएं

अगर आप भी अपनी स्किन पर नेचुरल ग्लो लाना चाहते हैं तो रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं इससे त्वचा अंदर से साफ़ होती है और त्वचा को पर्याप्त मात्रा में नमी मिलती है, जिससे त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और उसमें प्राकृतिक चमक आती है।

पालक

पालक में मौजूद आयरन, फोलेट, विटामिन ए, सी और ई जैसे कई पोषक तत्‍व त्वचा को जवां और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। आप पालक का सूप या पराठा बनाकर खा सकते हैं।

खट्टे फल

सभी तरह के फलों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है इसका सेवन करने से स्किन पर एक अलग तरह का निखार आता है आप अपनी डाइट में मौसमी, संतरा, नींबू, कीवी और आंवला जैसे खट्टे फल शामिल कर सकते हैं जो आपकी स्किन की रंगत निखारकर उसे प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग बनाए रखते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।