Best Foods for Skin During Monsoon: मानसून में Sticky Skin और Pimples से हैं परेशान? चेहरे पर Glow लाने के लिए Diet में शामिल करें ये 6 Superfoods

Best Foods for Skin During Monsoon

बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ हवा में बहुत ज़्यादा नमी लेकर आता है, जिसके कारण स्किन पर बहुत ज्यादा चिपचिपाहट बढ़ जाती है, जिससे स्किन के पोर्स बंद होने लगते हैं और पिंपल्स होने की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप भी इस मौसम में ग्लोइंग और साफ स्किन पाना चाहते हैं, तो इसके लिए सिर्फ बाहर से क्रीम लगाना काफी नहीं है, बल्कि अंदर से पोषण मिलना बेहद ज़रूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं, कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में, जो मानसून में आपकी स्किन को अंदर से साफ और चमकदार बनाए रखेंगे।

Best Foods for Skin During Monsoon: मानसून में साफ त्वचा के लिए बेस्ट फूड्स

Healthy Foods for Skin
Healthy Foods for Skin (Source: social media)
  • जामुन और पपीता – बारिश के मौसम में बाजार में सिर्फ जामुन ही जामुन नजर आते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो खून को साफ करता है। वहीं पपीते में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो डेड स्किन को हटाने और चेहरे पर ग्लो बढ़ाने में मदद करता है।
  • हल्दी – हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अगर आपकी स्किन पर भी बारिश के दिनों में इन्फेक्शन और पिंपल्स हो जाते हैं, तो हल्दी इसे जड़ से खत्म करने में काफी मदद करेगी। रात को दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसको पीने से कई तरह के फायदे मिलते हैं।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां – बारिश के मौसम हेल्दी रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए, लेकिन इसके लिए भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि इस मौसम में पत्तेदार सब्जियों में कीड़े भी निकलते हैं। हेल्दी रखने के लिए आप इन सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, जैसे- पालक, मेथी और अन्य हरी सब्जियों में विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं। ये विटामिन स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है और चेहरे के दाग-धब्बों को कम करता है।
Best Foods for Skin During Monsoon
Best Foods for Skin During Monsoon (Source: social media)
  • टमाटर – टमाटर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें लाइकोपीन होता है, जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है। ये स्किन को अंदर से साफ रखता है और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे पिंपल नहीं होते हैं।
  • ग्रीन टी – अगर आप बारिश के मौसम में बहुत ज़्यादा दूध वाली चाय या कॉफी पीते हैं, तो इसकी जगह ग्रीन टी का सेवन करें। ये शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, जिससे स्किन साफ और चमकदार नजर आती है।
  • मसाला छाछ – जीरा, अदरक, हल्दी और पुदीने से बना मसाला छाछ न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि ये पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ये पाचन को सही रखने में मदद करता है और सूजन के साथ-साथ पेट को भी स्वस्थ रखता है, जिसका सीधा असर आपकी स्किन पर नजर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।