Best Mithai for Raksha Bandhan 2025: इस राखी घर पर बनाए ये 5 आसान मिठाइयां, खाकर सब करेंगे तारीफ

Summary :

Best Mithai for Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन का सबसे प्रिय त्योहार रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। राखी एक ऐसा त्योहार है जब घर का माहौल प्यार और मिठास से भर जाता है, इसलिए इस बार राखी पर आप अपने भाइयों को कुछ आसान घर की बनी मिठाइयां खिलाने की कोशिश करें ताकि आप और आपका भाई स्वस्थ रहें। क्योंकि आजकल बाज़ार में मिलने वाली मिठाइयां शुद्ध नहीं होतीं। इतना ही नहीं घर पर बनी मिठाइयों का स्वाद ही कुछ और होता है। कुछ आसान टिप्स से जिससे आप घर पर आसानी नारियल मिठाई, गुलाब जामुन, मिल्क पाउडर…

Best Mithai for Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन का सबसे प्रिय त्योहार रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। राखी एक ऐसा त्योहार है जब घर का माहौल प्यार और मिठास से भर जाता है, इसलिए इस बार राखी पर आप अपने भाइयों को कुछ आसान घर की बनी मिठाइयां खिलाने की कोशिश करें ताकि आप और आपका भाई स्वस्थ रहें। क्योंकि आजकल बाज़ार में मिलने वाली मिठाइयां शुद्ध नहीं होतीं।

इतना ही नहीं घर पर बनी मिठाइयों का स्वाद ही कुछ और होता है। कुछ आसान टिप्स से जिससे आप घर पर आसानी नारियल मिठाई, गुलाब जामुन, मिल्क पाउडर बर्फी, खोया मिठाई बना सकते हैं। अगर आप भी इस राखी पर घर पर मिठाई बनाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Best Mithai for Raksha Bandhan 2025: होममेड स्वीट्स के साथ राखी को बनाएं और भी स्पेशल

1. खोया मिठाई

खोया से बनी एक गाढ़ी और मलाईदार मिठाई, जिसमें केसर और इलायची का टेस्ट होता है। यह आसानी से तैयार हो जाती है। इस मिठाई को आप कटे हुए ड्राई फ्रूट से बनने के बाद सजा सकते हैं। इससे मिठाई देखने और खाने में अच्छी लगेंगी।

खोया मिठाई

2. कला कंद

सिर्फ तीन आसान चीजों से आप इस मिठाई को घर पर बना सकते हैं। सूखा नारियल, गाढ़ा दूध और इलायची। यह मिठाई न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। इसमें किसी झंझट या लंबे प्रोसेस की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए यह मिठाई बिजी डे के लिए बेस्ट ऑप्शन है। सबसे अच्छी बात है कि इस मिठाई को बच्चे खूब खाते हैं। इसे बनाने में महज 15 मिनट से भी कम समय लगता है। स्पेशल डे को यह मिठाई ख़ास बना देती है।

कला कंद

3. मिल्क पाउडर बर्फी

मिल्क पाउडर बर्फी और चॉकलेट की परतों से बनी मिठाई स्वाद और स्टाइल, दोनों में लाजवाब है। इस मिठाई को चॉकलेट ट्विस्ट के साथ पेश किया गया है, जो बच्चों और बड़ों, दोनों को पसंद आती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे माइक्रोवेव में बहुत कम समय में और बिना ज़्यादा मेहनत के बना सकते हैं। राखी के खास मौकों पर इस रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें।

मिल्क पाउडर बर्फी
मिल्क पाउडर बर्फी

4. गुलाब जामुन

भारत की सबसे पसंदीदा मिठाई का नाम सुनते ही सबसे पहला नाम गुलाब जामुन का आता है। चाशनी में डूबा यह स्वादिष्ट व्यंजन मुंह में जाते ही घुल जाता है। कई लोग घर पर गुलाब जामुन बनाने से हिचकिचाते हैं, लेकिन बाज़ार में गुलाब जामुन पाउडर के कई पैकेट उपलब्ध हैं, जिनसे आप आसानी से 10 मिनट में गुलाब जामुन घर पर तैयार कर सकते हैं। और इस राखी को स्पेशल बना सकते हैं।

गुलाब जामुन
गुलाब जामुन

Raksha Bandhan 2025 Dry Fruit Mithai

1. काजू कतली

सबसे पहले ताज़े काजू लें और उन्हें बारीक पीस लें। अगर काजू में नमी हो, तो पहले उन्हें धीमी आंच पर भून लें और फिर पीस लें। इसके बाद पिसी हुई काजू को छान लें। काजू पाउडर में दूध और चीनी मिलाएं। इसके बाद इसमें घी ऐड करें। फिर सबको मिक्स कर लें। एक प्लास्टिक सीट पर इस पेस्ट को रखें। इसके ऊपर से दूसरी सीट से कवर करें। इस तरह से आसानी से काजू कतली तैयार हो जायेगी।

Kaju katli

2. बादाम बर्फी

इस राखी आप बादाम की बर्फी ट्राय कर सकते हैं। इस मिठाई को आप कुछ दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। इनकी शेल्फ लाइफ अधिक होती है. बादाम की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर में दूध डालें, उसमें बादाम डालें, दोनों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब एक गहरे तले वाला पैन धीमी आंच पर रखें। उसमें बादाम और दूध का मिश्रण डालें। चीनी डालें और धीमी आंच पर पकाएं। गैस बंद कर दें। मिश्रण को ठंडा होने दें। इस मिश्रण को घी लगी प्लेट में डालें। इस पर सिल्वर फ़ॉइल लगाएं। इसके बाद, बर्फी के आकार में काटकर परोसें।

Badam_Barfi

यह भी पढ़ें :रक्षा बंधन पर भाई के लिए घर पर बनाएं केसर पेड़ा, यहां देखें रेसिपी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।