Summer Vacation Destinations in India: गर्मियों की छुट्टियों में इन जगहों को करें Explore

Summary :

Summer Vacation Destinations in India: गर्मियों की छुट्टियों में भारत में घूमने की बहुत सी ऐसी जगह है। जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं। कुछ जगह तो ऐसी होती हैं जहां जाकर आपको बहुत सुकून मिलता है। कुछ जगह तो इतनी खूबसूरत होती है कि वहां बहुत ही हरियाली और सांस्कृतिक महत्व वाली जगह होती है। जहां लोग भगवान के दर्शन करने जाते हैं। कुछ लोगों को ठंडी जगह पसंद होती है, तो कुछ लोगों को हरियाली वाली जगह पसंद होती है। जानिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप Budget friendly summer destinations…

Summer Vacation Destinations in India

Summer Vacation Destinations in India: गर्मियों की छुट्टियों में भारत में घूमने की बहुत सी ऐसी जगह है। जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं। कुछ जगह तो ऐसी होती हैं जहां जाकर आपको बहुत सुकून मिलता है। कुछ जगह तो इतनी खूबसूरत होती है कि वहां बहुत ही हरियाली और सांस्कृतिक महत्व वाली जगह होती है।

जहां लोग भगवान के दर्शन करने जाते हैं। कुछ लोगों को ठंडी जगह पसंद होती है, तो कुछ लोगों को हरियाली वाली जगह पसंद होती है। जानिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप Budget friendly summer destinations मना सकते हैं। ज्यादातर लोग गर्मी से छुटकारा पाने के लिए ठंडी जगहों पर घूमने जाते हैं।

Summer Vacation Destinations in India

1. मनाली (Manali)

Manali
Summer Vacation Destinations in India

यह एक बहुत ही लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जहां बर्फ से ढके हुए बहुत ही ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं। ये जगह अपनी लोकप्रियता के लिए जाना जाता है। लोग यहां गर्मी या सर्दी के मौसम में ज्यादा घूमने जाते हैं। आप यहां अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ भी घूमने जा सकते हैं। यहां बजट होटल और स्वादिष्ट भोजन आसानी से मिल जाते हैं।

2. शिमला (Shimla)

Shimla
Summer Vacation Destinations in India

यह जगह हिमांचल प्रदेश में पड़ती है, यहां का मौसम बहुत ही सुहावना होता है। अगर आप इस जगह पर अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने जाते हैं, तो उनके साथ समय बिताने और मस्ती करने के लिए ये जगह बेहद खूबसूरत है। यहां होटल और खाना आसानी से मिल जाता है।

3. लद्दाख (Ladakh)

Ladakh
Summer Vacation Destinations in India

अगर आप लद्दाख घूमने जाते हैं, तो यह जगह बजट में थोड़ी महंगी है। लेकिन इस जगह पर घूमने के लिए बेहद झील, घाटी है। जैसे आप पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी और खारदुंगला जैसी जगहों पर जाकर घूम सकते हैं।

4. नैनीताल (Nainital)

Nainital
Summer Vacation Destinations in India

यह जगह इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि अगर आप एक बार यहां घूमने चले गए, तो आपको वहां से आने का मन नहीं होगा। हरी-भरी पहाड़ियों, के साथ झीलें शांत वातावरण के कारण ज्यादातर लोग यहां घूमने जाते हैं। यहां जाकर आप नौका विहार, नैना देवी मंदिर और माल रोड जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। यहां खाने-पीने से लेकर ठहरने की जगह आसानी से मिल जाती है।

5. माउंट आबू (Mount Abu)

Mount Abu
Summer Vacation Destinations in India

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो अपनी शांत जलवायु और खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है। अगर आप यहां घूमने जाते हैं तो नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और गुरु शिखर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं. माउंट आबू में बजट में होटल और गेस्टहाउस आसानी से मिल जाते हैं।

6. कश्मीर (Kashmir)

Kashmir
Summer Vacation Destinations in India

कश्मीर, जिसे “धरती पर स्वर्ग” कहा जाता है, गर्मियों में घूमने के लिए एक शानदार जगह है। यहां आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां जाकर शिकारा की सवारी, मुगल गार्डन और गुलमर्ग जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। कश्मीर में खाने पीने और ठहरने का खर्च थोड़ा महंगा हो सकता है।

यह भी पढें: Top Places to Visit in Jammu-Kashmir, एक बार जरूर घूमें यहां

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।