गर्मियों में घर को रखना है Cool और Fresh? आज ही लगाएं ये 5 खास Plant, Natural तरीके से मिलेगी ठंडी हवा

Summary :

Best Plant for Gardening: गर्मियों का मौसम आते ही हमारा घर हीटर की तरह जलने लगता है और कभी-कभी तो गर्मी के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इस चिलचिलाती धूप में अपने घर को ठंडा रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको घर ठंडा रखने के लिए कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में बताएंगे, जिसकी देखभाल करना बहुत आसान है और आप इसे बहुत आसानी से अपने घर में लगा भी सकते हैं। आप इसे अपने घर की छत, या बालकनी में लगाएं। इन पौधों को…

Best Plant for Gardening: गर्मियों का मौसम आते ही हमारा घर हीटर की तरह जलने लगता है और कभी-कभी तो गर्मी के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इस चिलचिलाती धूप में अपने घर को ठंडा रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको घर ठंडा रखने के लिए कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में बताएंगे, जिसकी देखभाल करना बहुत आसान है और आप इसे बहुत आसानी से अपने घर में लगा भी सकते हैं। आप इसे अपने घर की छत, या बालकनी में लगाएं। इन पौधों को घर में लगाने से हरियाली मिलती है, साथ ही हमें बहुत शांति और सुकून मिलता है। आइए जानते हैं, कौन-कौन से पौधें आप घर में लगा सकते हैं।

एलो वेरा

आजकल हर घर में आसानी से एलो वेरा का प्लांट देखने को मिल जाता है। इसे घर की सजावट के लिए भी लगाया जाता है, इसे लोग अपनी त्वचा पर होने वाली छोटी-मोटी जलन या आग से जलने पर इस्तेमाल करते हैं। इसके मोटे, कांटेदार पत्तों को बहुत कम देखभाल और तेज़ रोशनी की ज़रूरत होती है, जिससे यह किचन या धूप वाली खिड़की पर रखने के लिए बेहद स्टाइलिश प्लांट बन जाता है।

पीस लिली

पीस लिली एक ऐसा पौधा है, जिसमें बेहद खूबसूरत फूल निकलते हैं। ये प्लांट अपने खूबसूरत सफेद फूलों और चमकदार हरे पत्तों के लिए जाना जाता है। ये प्लांट धूप की रोशनी में और ज्यादा चमकदार और खूबसूरत दिखाई देता है। ये घर के अंदर की हवा को शुद्ध करता है, जिससे लिविंग रूम, बेडरूम या ऑफिस में शांति का माहौल बना रहता है।

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट एक ऐसा पौधा होता है, जिसे बहुत ज्यादा मजबूत प्लांट माना जाता है। अगर आप इसे अपने घर में लगाते हैं, तो इससे घर में रोशनी के साथ-साथ खूबसूरती भी बढ़ती है। ये पौधा कम रोशनी और कम पानी में आसानी से लग जाता है। इसके तलवार जैसे पत्ते इसे एक यूनिक लुक देते हैं, जिससे यह किसी भी घर, ऑफिस या अपार्टमेंट को आकर्षक बना देता है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को खुशहाली का प्रतीक और लक्ष्मी का पौधा माना जाता है। इसे आप घर के अंदर या बाहर आसानी से लगा सकते हैं। क्योंकि ये पानी और मिट्टी दोनों में आसानी से बढ़ जाता है। मनी प्लांट के लटकते हरे पत्ते हैंगिंग बास्केट घर को और भी ज्यादा खूबसूरती से जोड़ते हैं, जबकि आपको इस पौधे का बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत नहीं है।

एरेका पाम

ये एरेका पाम वाले पौधे के पत्ते पंख जैसे होते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। इसे आप अपने घर के अंदर तेज़, रोशनी में आसानी से लगा सकते हैं। ये प्लांट लिविंग रूम या फैमिली एरिया को और भी शानदार बनाता है। अगर आप चाहे तो इसे अपने घर की बालकनी में भी लगा सकते हैं। इससे घर हरा-भरा और तरोताजा लगेगा।

Also Read: घर की Balcony को दें Classy Look, इस Season जरूर लगाएं ये खुशबूदार White Flowers

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।