White Flower For Garden: गर्मी में अपने घर के गार्डन को हरा-भरा रखना हर किसी को पसंद होता है। इसलिए लोग तरह-तरह के पेड़-पौधे लेकर आते हैं, जो उनके गार्डन की शोभा और ज्यादा बढ़ा देते हैं। घर में हरा-भरा गार्डन घर की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देता है। सुबह की ताजी हवा में या शाम की हल्की धूप में गार्डन में समय बिताना हर किसी को अच्छा लगता है।
गार्डन में खिले सुंदर फूल देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। गार्डन में सफेद फूलों का होना गार्डन को और भी यूनिक बना देता है। अगर आप भी अपने गार्डन या बालकनी में सफेद फूल लगाने का सोच रहे हैं, तो ये 4 सफेद फूलों के बारे में जरूर जान लीजिए।
White Flower For Garden: अपने गार्डन में लगएं ये खूबसूरत फूल

1. मोगरा लगाएं
गार्डन में आप भी खुशबूदार फूल लगाने का सोच रहे हैं, तो मोगरा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मोगरा के छोटे-छोटे सफेद फूल बेहद खुशबूदार सुंदर दिखाई देते हैं और इनका इस्तेमाल गजरा बनाने में भी किया जाता है।
2. सफेद रेन लिली लगाएं
आप अपने घर में रेन लिली के फूल भी लगा सकते हैं। ये फूल देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और इनकी पत्तियां पतली होती हैं। बारिश के मौसम में ये खिलते हैं। आप इसे गमलों में लगाकर अपने घर या बालकनी की भी सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. रजनी गंधा लगाएं
रजनी गंधा एक खुशबूदार फूल होता है। इसके फूल दिखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं। इस फूल से घर या गार्डन की हवा महकने लगती है। आप इसे गमले या बगीचे में लगा सकते हैं।
4. सफेद गुड़हल के फूल लगाएं
आपने लाल गुड़हल के फूल तो जरूर देखे होंगे। अगर आप गार्डन में गुड़हल के फूल लगाने का सोच रहे हैं, तो सफेद गुड़हल के फूल को लगा सकते हैं। इसके फूल बड़े होते हैं, जो आपकी गार्डन की शोभा को बढ़ा देते हैं। आप इसे गार्डन या बालकनी में बड़े गमले में लगा सकते हैं।
Also Read: घर को बनाना है Modern और हरा-भरा? इन 5 शानदार Indoor Plants से अपने कमरों को दें एक Royal Look


Download Android App
Download iOS App




