बिहारी स्टाइल लिट्टी चोखा नहीं खाया तो क्या खाया, जानिए इसे घर पर बनाने का आसान तरीका

Summary :

Bihar Style Litti Chokha Recipe: जब भी लिट्टी चोखे की बात आती है, तो लोग बिहार का नाम लेते हैं। क्योंकि बिहारी स्टाइल में लिट्टी चोखा खाने का मजा ही कुछ अलग होता है। इस लिट्टी चोखे की चर्चा देश-विदेश तक है। लोग इस खास डिश को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसका नाम लेते ही लोगों के मुहं में पानी आने लगता है। लिट्टी चोखे को गोबर के उपले पर बनाया जाता है, लेकिन अब लोग इसे बिना उपले के घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। क्योंकि अब ओवन भी आने लगे हैं, जिसमें लिट्टी को आसानी…

Bihar Style Litti Chokha Recipe: जब भी लिट्टी चोखे की बात आती है, तो लोग बिहार का नाम लेते हैं। क्योंकि बिहारी स्टाइल में लिट्टी चोखा खाने का मजा ही कुछ अलग होता है। इस लिट्टी चोखे की चर्चा देश-विदेश तक है। लोग इस खास डिश को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसका नाम लेते ही लोगों के मुहं में पानी आने लगता है। लिट्टी चोखे को गोबर के उपले पर बनाया जाता है, लेकिन अब लोग इसे बिना उपले के घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।

क्योंकि अब ओवन भी आने लगे हैं, जिसमें लिट्टी को आसानी से सेंक सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह बनाते हैं बिहारी स्टाइल लिट्टी चोखा और इसके लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।

Litti Chokha Kaise Banta Hai: लिट्टी-चोखा बनाने की सामग्री

लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले गेंहू का आटा दो कप, सत्तू एक कप, बारीक कटा हुआ प्याज, तेल दो चम्मच, उसमें दो चम्मच घी, लहसुन की तीन-चार कली और बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अजवाइन एक चम्मच, नींबू का रस एक चम्मच, अचार का मसाला, नमक स्वादानुसार।

Bihar Style Litti Chokha Recipe
Bihar Style Litti Chokha Recipe (Source: social media)

चोखा बनाने के लिए सबसे पहले एक गोल बड़ा बैंगन लें और तीन आलू, दो टमाटर, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, लहसुन, हरी धनिया बारीक कटी हुई, नींबू एक, तेल एक चम्मच, इन सब चीज़ों को अच्छी तरह भून लें। फिर इसके छिलके हटाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब कड़ाही को गर्म करें और तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे बारीक कटा लहसुन डालें। अब इस तड़के को चोखे में मिला दें।

Litti Chokha Dish: लिट्टी चोखा बनाने का आसान तरीका

लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में गेंहू का आटा लें। फिर इसमे नमक और घी मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर गुनगुने पानी से आटे को अच्छी तरह गूंथ लें। नर्म आटे को आधे घंटे के लिए किसी बर्तन से ढंककर रख दें। लिट्टी का मसाला तैयार करने के लिए किसी बर्तन में सत्तू लें। उसमे हरी मिर्च, धनिया, अदरक, नींबू का रस, काला नमक, भुना जीरा, सादा नमक और अचार का मसाला मिलाएं। फिर इसे अच्छी तरह हाथों की मदद से मिक्स करें। थोड़ा सा सरसों का तेल और पानी डालकर हल्का सा गीला मसाला बना लें।

Bihar Style Litti Chokha Recipe
Bihar Style Litti Chokha Recipe (Source: social media)

लिट्टी बनाने के लिए आटे की छोटी गोल लोई बनाकर उसमे मसाले को अच्छी तरह भरें। चारो तरफ से दबाकर लिट्टी को बंद कर दें और अंगूठे की मदद से चपटा कर लें। अब लकड़ी या कोयले से आग तैयार करें। इस आग में सारी लिट्टी को सेंक लें। अगर आप आग नहीं बना सकतीं, तो माइक्रोवेव में भी लिट्टी को सेंका जा सकता है। इसे सर्व करने से पहले लिट्टी को देसी घी में डुबो दें। जिससे कि इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।

Also Read: दिल्ली की खराब हवा से हैं परेशान, तो घर में लगाएं ये पौधे, देंगे 24 घंटे ऑक्सीजन

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।