‘चाकू-पेचकस से ताबड़तोड़ हमले…’, कोतवाली के सामने बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को मार डाला, कॉन्स्टेबल ने साहस दिखाते हुए 2 को पकड़ा

Summary :

History Sheeter Stabbed: राजस्थान के बारां शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के डोल मेला ग्राउंड क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर शाहरुख (30) की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस पास में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी देसी कट्टा तान दिया। लेकिन पुलिसकर्मी ने अपने साहस का परिचय देते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे में अन्य आरोपी मौके देखते हुए फरार हो गए। इस पूरे मामले की सूचना मिलते…

History Sheeter Stabbed: राजस्थान के बारां शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के डोल मेला ग्राउंड क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर शाहरुख (30) की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस पास में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी देसी कट्टा तान दिया। लेकिन पुलिसकर्मी ने अपने साहस का परिचय देते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे में अन्य आरोपी मौके देखते हुए फरार हो गए। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही एएसपी राजेश चौधरी और डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम ने सबूत जुटाने का काम किया।

History Sheeter Stabbed: जानें क्या है पूरा मामला?

एएसपी राजेश चौधरी के अनुसार, ओढ़पुरा निवासी शाहरुख पुत्र उस्मान मंगलवार रात तालाबपाड़ा इलाके में खड़ा था। इस दौरान आरोपी सद्दाम और उसके साथी वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते शाहरुख पर चाकू से अचानक एक बाद एक वार कर दिए। ऐसे में बचने के प्रयास में शाहरुख मेला ग्राउंड की ओर भागा, लेकिन बदमाशों ने उसे प्यारे रामजी मंदिर के पास पकड़ लिया और चाकू व पेंचकस से एक के बाद एक हमले करते हुए देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। हमले के बाद आरोपियों ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।

History Sheeter Stabbed (source: social media)
History Sheeter Stabbed (source: social media)

History Sheeter Viral Video: कॉन्स्टेबल ने दिखाया साहस का परिचय

इस बीच पूरे वारदात का शोर शुनकर पास में मौजूद कोतवाली कॉन्स्टेबल ताहिर मौके पर पहुंचा और बदमाशों को रोकने की कोशिश की, ऐसे में आरोपियों ने उस पर भी हथियार तान दिए। इसके बावजूद कॉन्स्टेबल ने साहस का परिचय दिखाते हुए आरोपी सद्दाम को मौके पर ही धर दबोचा। जबकि अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से दूसरा आरोपी रिहान को भी थोड़ी दूरी पर धर दबोच लिया गया। इस दौरान पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शाहरुख को तुरंत शहीद राजमल मीणा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।

Baran Murder News: बरामद हुए हथियार

इस पूरी घटना से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं घटनास्थल और आसपास की सड़क तथा वहां खड़े वाहनों पर खून के धब्बे नजर आए। इसक अलावा मौके से खून से सने चाकू, पेंचकस और देसी कट्टा सहित कई हथियार बरामद हुए। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सारे सबूत जमा किए।

History Sheeter Stabbed (source: social media)
History Sheeter Stabbed (source: social media)

6 साल की पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह

पुलिस के अनुसार, यह हत्या 6 साल पुराने एक मामले के चलते हुई। दरअसल आरोपी सद्दाम के भाई शारिक की हत्या के मामले में मृतक शाहरुख आरोपी था। तभी से दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी बनी हुई है। ऐसे में मंगलवार को मौका देखकर सद्दाम और उसके साथियों ने शाहरुख की हत्या की योजना को अंजाम दिया।

वहीं शाहरुख भी कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर था। एएसपी राजेश चौधरी ने बताया  कि तीन बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर शाहरुख पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मौके पर कॉन्स्टेबल ताहिर ने साहस दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। एफएसएल टीम से जांच कराई जा रही है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: नशेड़ी ड्राइवर ने सड़क पर बिछा दी 19 लाशें! हादसे का VIDEO भी आया सामने, कई घायल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।