नशेड़ी ड्राइवर ने सड़क पर बिछा दी 19 लाशें! हादसे का VIDEO भी आया सामने, कई घायल

Summary :

Rajasthan Jaipur Road Accident: राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भयावह सड़क हादसा हुआ है। लोहामंडी सड़क पर एक अनियंत्रित डंपर वाहन ने टेक्सी-कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे से इलाके में  अफरातफरी मच गई। सुबह के समय लोहामंडी रोड पर जैसे ही यह घटना घटी, स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर जुट गए। Rajasthan Jaipur Road Accident: प्रशासन व बचाव कार्य हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। बचाव कार्य में तेजी दिखाई जा…

Rajasthan Jaipur Road Accident: राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भयावह सड़क हादसा हुआ है। लोहामंडी सड़क पर एक अनियंत्रित डंपर वाहन ने टेक्सी-कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे से इलाके में  अफरातफरी मच गई। सुबह के समय लोहामंडी रोड पर जैसे ही यह घटना घटी, स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर जुट गए।

Rajasthan Jaipur Road Accident: प्रशासन व बचाव कार्य

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। बचाव कार्य में तेजी दिखाई जा रही है। मौके पर कई एंबुलेंस, क्रेन मशीनें और पुलिस-फोर्स तैनात की गई हैं। मलबे तले दबे लोगों को निकालने के लिए राहत-उद्धार दल जवानों के साथ कार्य में जुटे हुए हैं।

Jaipur Road Accident: डंपर ने कई वाहनों को मारी टक्कर

एडिशनल कमिश्नर राजीव पचार ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। की है। जानकारी के अनुसार, चौमूं क्षेत्र में तैनात प्रोबेशनल आईपीएस उषा शर्मा ने बताया कि एक तेज रफ्तार डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

Rajasthan Jaipur Road Accident
Rajasthan Jaipur Road Accident, (source: social media)

 Jaipur Accident: कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर सामान्य ट्रैफिक चल रहा था तभी अचानक तेज गति से आ रहे डंपर ने सामने से एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद डंपर ने दो अन्य कारों और एक पिकअप वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद डंपर पलट गया, जिससे पास में खड़ी कई बाइकें भी उसके नीचे दब गईं।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Rajasthan Jaipur Road Accident
Rajasthan Jaipur Road Accident, (source: social media)

ट्रैफिक डायवर्ट और जाम की स्थिति

हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया था। स्थिति को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत वैकल्पिक मार्ग से यातायात को डायवर्ट किया ताकि अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो।पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि डंपर चालक संभवतः शराब के नशे में था, जिसके कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद आसपास के लोगों में गुस्सा है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि इस क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। क्रेन की मदद से पलटे हुए डंपर को हटाने का काम जारी है। पुलिस के अनुसार, घायलों को हरमाड़ा और कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें: जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 18 की मौत, पीएम ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।